कोलकाता डॉक्टर रेप केस की रूह कंपा देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर के हर हिस्से पर मिले चोट के निशान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 13 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बंगाल के कोलकाता में ट्रिनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला डॉक्टर के साथ किए गए जघन्य कृत्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर के साथ बेरहमी से यौन शोषण किया गया था। यह दुष्कर्म इतना क्रूर था कि जब डॉक्टरों ने मृत महिला डॉक्टर के शरीर की जांच की तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई क्योंकि पीड़ित डॉक्टर के पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोट और खून बहने के निशान पाए गए हैं। पेट और गर्दन पर भी चोट के निशान हैं। चश्मा टूटा होने की वजह से उसकी दोनों आंखों में कांच के टुकड़े फंस गए थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय सुबह 3 से 5 बजे के बीच बताया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल है कि कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है।

और पढ़ें: कोलकता रेप-मर्डर केस: BMC समेत देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर, जानें मामले से जुड़े 4 बड़े अपडेट

सीबीआई जांच की हुई  मांग

कलकत्ता उच्च न्यायालय आज एक महिला डॉक्टर की हत्या की सीबीआई जांच के लिए एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिस पर ड्यूटी के दौरान यौन हमला किया गया था। यह याचिका भाजपा नेता और वकील कौस्तव बागची ने दायर की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि अगर एक सप्ताह के भीतर अपराधियों की पहचान नहीं की जाती है, तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। इस बीच, सीबीआई जांच की मांग को लेकर डॉक्टरों की राज्यव्यापी रैलियां जारी हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने गृह मंत्रालय से प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आग्रह किया है।

CBI
Source: Google

खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती रही महिला डॉक्टर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आधी नींद में भी संघर्ष किया और विरोध किया। इस संघर्ष के दौरान आरोपी के हाथों पर गहरे जख्म और खरोंचें आईं। जो इस केस में बड़ी लीड साबित हुईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत गला घोंटने और दम घुटने से हुई है। पीड़िता के चेहरे, आंख और गर्दन पर चोट के निशान हैं। एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता और आरोपी के एक-दूसरे को जानने का कोई सबूत नहीं है”, लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पीड़िता का कुछ महीने पहले किसी से झगड़ा हुआ था, लेकिन वह व्यक्ति आरोपी संजय था। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

kolkata doctor rape case post mortem report
Source: Google

 

बात दें, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार सुबह डॉक्टर का शव मिला। डॉक्टर की हत्या ड्यूटी के दौरान की गई। मृतक चेस्ट मेडिसिन विभाग में पीजी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें: मुर्गे ने पड़ोसी को चोंच मारी तो चले लाठी-डंडे, विवाद इतना बड़ा कि बुलानी पड़ी पुलिस 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds