भारत में इस दिन नजर आएगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए समय और सूतक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 04 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस दिन लगेगा साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण

दिवाली (Diwali) के बाद साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)  देखा गया था. वहीं अब इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। साल 2022 में आखिरी सूर्य दिवाली एक दिन बाद यानि की 25 अक्टूबर को लगा था. वहीं इसके 15 दिन बाद देश में आखिरी चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) होगा.

Also Read- जानिए क्यों 4 मास के लिए निद्रा में होते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते कोई भी मंगल कार्य.

इस दिन लगेगा आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था। वहीं अब आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर (08 November) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

भारत में इस दिन नजर आएगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए समय और सूतक — NEDRICK NEWS

इस समय से शुरू होगा चंद्र ग्रहण और सूतक

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जायेगा. वहीं ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

इन जगहों पर नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

आपको बता दें, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। 

Also Read- इस दिन है तुलसी विवाह, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इस पर्व का महत्व.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds