दीपावली के बाद आने वाले त्योहारों का बदला समय

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 25 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस वजह से दिवाली  के बाद आने वाले  त्योहार का बदला समय

भारत में दीपावली को सबसे खास त्यौहार माना गया है और भारत में इस पर्व को लेकर अलग ही नजारा देखने को मिलता है. दिवाली के पर्व के साथ कई और भी त्यौहार मनाये जाते हैं लेकिन इस बार दीपावली के बाद तय त्यौहार एक दिन मनाए जायेंगे.

इस वजह से त्यौहार के समय में हुआ बदलाव

दरअसल, दीपावली 24 अक्तूबर को है और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है जिसकी वजह से गोवर्धन पूजा  अक्टूबर 26 को मनायी जाएगी। इसके एक दिन बाद 27 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी साथ भैया दूज भी इसी दिन मनाया जायेगा.

जानिए क्या है सूर्य ग्रहण का समय

 25 अक्तूबर को अक्षांश अनुसार, धनबाद में 4:03 बजे सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो 5:27 बजे तक रहेगा। यह सूर्यग्रहण आंशिक होगा। संध्या 5:07 बजे सूर्यास्त होगा। पंचांग गणना के अनुसार, दीपावली की रात्रि पूजा के बाद मंदिरों के पट बंद होंगे तो उसके बाद सूर्यग्रहण के मोक्ष के ढाई घंटे के उपरांत ही खुलेंगे। वहीं 24 अक्तूबर दीपावली की रात्रि में ही ग्रहण का सूतक लग जाएगा। जिसकी वजह से त्यौहार का समय बदल जायेगा.

कब दिखता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा, पृथ्वी व सूर्य के बीच में आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, उस समय पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। ऐसा अक्सर अमावस्या के दिन होता है, लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी को मिलाने वाली सरल रेखा के समीप होती है, तब आंशिक ग्रहण होता है।

27 साल पहले बना था ऐसा संयोग

दिवाली के ठीक अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 27 साल पहले लगा था. साल 1995 में भी दिवाली से अगले दिन सूर्यग्रहण लगा था। उस समय भी ग्रहों का विचित्र संयोग था। जिनका प्रभाव व्यापक रूप से भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों पर देखा गया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds