कैसे मोहसिन खान ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम? एक्टर के लाइफस्टाइल से जुड़ी जानिए कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 20 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर में शामिल मोहसिन खान को कौन नहीं जानता। वो स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक बनकर घर घर में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन मोहसीन ने कभी एक्टिंग करने के बारे में तो सोचा ही नहीं था। दो-दो डिग्री लेने के बाद भी मोहसिन कैसे बन गए एक्टर? अपने आज हम मोहसिन खान के लाइफस्टाइल के बारे में जानतें है…

 गुजरात में हुआ मोहसिन खान का जन्म

मोहसिन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1991 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। मोहसिन एक पठान मुस्लिम फैमिली से नाता रखते हैं। उनके पिता का नाम अब्दुल वाहिद खान और मां का नाम मेहजबीं खान है। मोहसिन की एक बहन जेबा अहमद और एक भाई सज्जाद खान उर्फ सज्जू है।  उनके बचपन का नाम वसीम था, लेकिन उनके पिता ने उनका नाम बदल दिया था। मोहसिन ने चिल्ड्रेनस अकेडमी मुंबई से स्कूलिंग की थी, जिसके बाद ठाकुर पॉलीटेक्निक कॉलेज से इंजीनियरिंग और मीठी बाई कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। 

एक्टर नहीं बनना चाहते थे मोहसिन

मोहसिन खान एक्टर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन वो एंटरटेनमेंट की फील्ड में ही काम करना चाहते थे। इसलिए कॉलेज के दिनों में उन्होंने स्क्रिपटिंग करना शुरू कर दिया था। साथ ही एड और शॉर्टफिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा मोहसीन ने कई कैमियो रोल भी किए थे। मोहसिन ने पहला एड 18 साल की उम्र में सिएट टायर के लिए किया था। लेकिन मोहसीन ने एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव होने के बजाए उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

मोहसिन 2014 में आई फिल्म कोयलांचाल में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।  उनकी एक्टिंग के कारण उन्हें 2014 में ही पहला ब्रेक मिला लव बाय चांस में। इसके बाद 2014 में ही मेरी आशिकी तुमसे ही, निशा और उसके कजिंस में नजर आए थे। जिसके बाद 2015 में प्यार तूने क्या किया, ड्रीम गर्ल शो में काम किया, लेकिन मोहसिन को बड़ी पहचान मिली, स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से। ये सीरियल 2016 में उनको मिला था। वो सालों तक इसके साथ जुड़े रहे हालांकि अब वो ये शो छोड़ने का फैसला ले चुके हैं। 

लव लाइफ

मोहसिन खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में उनके कोस्टार शिवांगी जोशी से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। दोनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम बिताया करते थे, लेकिन 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। हालांकि इस बात पर कभी कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई।

पसंद-

मोहसिन एक फूड लवर हैं और वो हमेशा कुछ नया ट्राइ करते रहते हैं। उन्हें खाने में मीठा बहुत पसंद है। इसके अलावा भिंडी की सब्जी, पिज्जा और सी फूड काफी पसंद है। वहीं उनके फेवरेट सितारे हैं शाहरूख खान और सना शेख। मोहसिन को 1994 में आई द मास्क फिल्म काफी पसंद है। मोहसिन को Pet काफी पसंद है, उनके पास एक बिल्ली है जिसका नाम फरी है। मोहसिन को राइटिंग और ट्रेवलिंग काफी पसंद है।

– वहीं उनका फेवरेट डेस्टिनेशन है इटली, गोवा और लंडन। उनको वर्कआउट करना पसंद नहीं। वो साइकिलिंग और स्विंमिंग करना पसंद करते हैं। 

– मोहसिन को कलाकार अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर 2018 का अवार्ड मिला था। 2019 में ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए भी मोहसिन को बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी, बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड मिला था। 

– 2017 में इस्टर्न आई मैग्जीन ने 50 सेक्सियेस्ट मैन में मोहसिन को 17वी रैंकिंग दी थी। 2018 में मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में 46वीं रैंकिंग मिली थी। तो वहीं 2020 में मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में वो 5वी रैकिंग पर थे। 

– मोहसिन पर एपिसोड 50 हजार से 55 हजार रुपये लेते हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वो है करीब 30 करोड़। 

– मोहसिन का बचपन में बाइक से काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ था, इसलिए उन्हें बाइक चलाने से डर लगता है। शो में भी बाइक सिक्वेंस शूट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds