बिहार में बीच रास्ते में रोक हाथ-स्तन-कान काटे, तड़पता छोड़ भागा, मरते-मरते बता गई नाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीच रास्ते में रोक हाथ-स्तन-कान काटे, तड़पता छोड़ भागा

अभी देश श्रद्धा हत्याकांड (Shardha murder case) शांत भी नहीं हुआ और बिहार से दिल दहला देने वाली एक और खबर सामने आ गई। शनिवार को बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी (42) की बेरहमी से  हत्या कर दी गई। इसका आरोप नीलम देवी (Nilam devi) के काफी करीबी रहे पीरपैंती के मोहम्मद शकील (Md. Shakil) पर आया है। सूत्रों के मुताबिक नीलम और शकील का काफी नजदीकी वाला रिश्ता था। 

Also read- गाजियाबाद में कूड़ा फेंकने वालो जगह का हो रहा ब्यूटीफिकेशन, फोन करने पर कूड़ा उठाने वाली आएंगी गाड़ियां

जिस्म से हाथ, स्तन, कान को अलग कर दिया

इसके बाद शकील, नीलम के अचानक पारिवारिक दबाव के कारण दूसर होने से बेचैन हो गया। नीलम को इस बात का शायद आभास भी नहीं था कि शकील ने मन-ही-मन उसे मारने की योजना बना रखी होगी। नीलम अपने गांव जा रही थी जिसे बीच रास्ते में ही शकील ने रोक लिया था। उसने नीलम को रोक कर पहले उसे अपने काबू में किया और फिर उसके जिस्म से हाथ, स्तन, कान को अलग कर दिया। नीलम के शरीर के अन्य कई हिस्से पर गंभीर रूप से प्रहार किया और उसे तड़पता छोड़ भाग निकला।

  • घरवालों के कारण नीलम ने शकील को किया था अनदेखा 

मीडिया ख़बरों के अनुसार बताया जा रहा है कि  दोनों के खेत अगल-बगल थे। शकील का नीलम के घर भीआना-जाना था। इसी के कारण शकील नीलम के परिवार के बाकी सदस्यों से पहले से ही घुल-मिल चुका था। इसके कुछ दिनों बाद ही नीलम के परिवार वालों को शकील पर शक हुआ जिस कारण नीलम के परिजनों ने उसके घर आने पर रोक लगा दी। परिवार वालों की तरफ से नीलम को भी शकील से दूर रहने की हिदायत दी गई।

बाजार से लौट रही थी घर, बीच में कर लिया अगवा 

जब परिवार वालों के कारण नीलम ने शकील से मिलना-जुलना बंद कर दिया तब शकील बेचैन और बेकाबू हो गया। बौखलाया शकील इसके बाद नीलम से मिलने के लिए कई बार प्रयास कर चुका, लेकिन नीलम ने उस हर बार अनदेखा कर दिया। वारदात वाले दिन नीलम अपने नजदीकी बाजार से लौट रही थी जिसे शकील ने बीच रास्ते में ही रोक लिया और  धारदार हथियार से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उसने 20 से 25 वार किए। आरोपित ने नीलम के स्तनों के अलावा कानों और हाथ पर भी घाव दिए।

शकील की तलाश में में चल रही छापेमारी 

वारदात के बाद नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया ख़बरों के अनुसार नीलम ने मृत्यु से पहले अपने बयान में शकील मियाँ का नाम भी लिया है। मृतका के पति अशोक यादव ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। अशोक यादव ने पुलिस पर मामले में लीपापोती का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार शकील की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शकील के भाई को भी गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds