इस साउथ सुपरस्टार की बीवी को देवी की तरह पूजते हैं लोग! जाने कौन हैं एक्ट्रेस को धक्का मारने वाले NBK की पत्नी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 जून 2024, 05:30 AM Updated: 02 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (NBK) इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। हाल ही में एक क्लिप वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि साउथ के सुपरस्टार बालकृष्ण ने अपने बगल में खड़ी एक्ट्रेस अंजलि को धक्का दे दिया। अपने व्यवहार के कारण सीनियर एक्टर की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच एक्टर की पत्नी वसुंधरा देवी भी सुर्खियों में आ गई हैं। चलिये जानते हैं कि कौन हैं वसुंधरा देवी, जिन्हें लोग सच में देवी समझते हैं।

और पढ़ें: वो काली, मोटी और फूहड़ है… जब शशि कपूर ने खुलेआम रेखा का उड़ाया था मजाक 

कौन हैं NBK की वाइफ वसुंधरा?

नंदमुरी बालकृष्ण की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1982 में वसुंधरा देवी से शादी की थी। वसुंधरा देवरपल्ली सूर्या राव की बेटी हैं, जो SRMT, आंध्र प्रदेश के मालिक थे। दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद वसुंधरा ने पारिवारिक जीवन चुना। हालांकि, वह अपने पति की जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं। वहीं लोगों को वसुंधरा की सिंपलिसिटी बेहद पसंद आती है।

वसुंधरा के पास है भगवान का खास आशीर्वाद

खबरों की मानें तो लोग वसुंधरा को देवी मानते हैं और इसकी वजह ये है कि वसुंधरा को भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। कहा जाता है कि वह जिस किसी को भी अपने हाथों से पैसे देती हैं, वह रातों-रात अमीर बन जाता है। इसीलिए विशेष अवसरों पर लोग उसके हाथ से पैसे लेने की कोशिश करते हैं, ताकि उसका बैंक खाता पैसों से भरा रहे। हर कोई उनसे आशीर्वाद लेना चाहता है। वसुंधरा को लोग भगवान का रूप मानते हैं। इसके अलावा वसुंधरा के बारे में ऐसी भी खबरें हैं कि नंदमुरी किसी भी शुभ अवसर या प्रोजेक्ट पर अपनी पत्नी के जरिए अपने घर पर पैसे दिलवाते हैं।

हालांकि, वसुंधरा को जानने वाले ही बता सकते हैं कि वह देवी हैं या नहीं। वसुंधरा और नंदामुरी साउथ इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय जोड़ी हैं, जिन्हें चार दशकों से भी ज्यादा समय से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस जोड़े के तीन बच्चे हैं, जिनके साथ वे खुशी-खुशी अपना जीवन जी रहे हैं।

नंदमुरी बालकृष्ण से जुड़ा विवाद

अब सुपरस्टार से जुड़े विवाद की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री अंजलि अपनी अगली फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आईं, जिसमें वरिष्ठ तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण बतौर स्पेशल गेस्ट आए थे। इवेंट के दौरान बालकृष्ण अंजलि को स्टेज पर धक्का देते नजर आए। उनकी इस हरकत की वजह से अंजलि स्टेज पर गिरने से बाल-बाल बचीं। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो हर जगह एक्टर की आलोचना होने लगी।

और पढ़ें: जब एक-एक करके एक दिन में हाथ से फिसल गए थे 3 प्रोजेक्ट, स्ट्रगल जर्नी को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds