South Korea plane crash: दक्षिण कोरिया विमान दुर्घटना में 120 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 29 दिसम्बर 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 29 दिसम्बर 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

South Korea plane crash: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को भीषण विमान हादसा हुआ। थाईलैंड से आ रहा जेजू एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में अब तक 120 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें: Pakistan Airstrike on Taliban: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव, एयरस्ट्राइक में 46 की मौत, तालिबान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

हादसे की जानकारी- South Korea plane crash

विमान थाईलैंड से सुबह 1:30 बजे रवाना हुआ था और स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे मुआन एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। विमान में कुल 181 लोग थे। इनमें से 175 यात्री और छह फ्लाइट के क्रू मेंबर थे। कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने पहली बार लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद विमान ने कुछ देर हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाया और दोबारा लैंडिंग की कोशिश की। लेकिन रनवे पर फिसलने के कारण विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और अंत में दीवार से जा टकराया।

आग से मची तबाही

दीवार से टकराने के बाद विमान में तुरंत आग लग गई। घटना के 43 मिनट बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हवाई अड्डे पर काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, आग लगभग बुझा दी गई है, लेकिन राहत कार्य अभी भी जारी है।

दो लोगों को बचाया गया

अब तक दो लोगों को विमान से जीवित निकाला गया है, जिनमें एक यात्री और एक चालक दल का सदस्य शामिल है। अन्य यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव कर्मी विमान के पिछले हिस्से से यात्रियों को निकालने में जुटे हुए हैं।

तकनीकी खराबी या पक्षियों की टक्कर?

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि लैंडिंग के समय पक्षियों के टकराने से गियर में तकनीकी खराबी आ सकती है। यह भी संभावना है कि रनवे पर तेज गति के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया हो। घटना की गहन जांच की जा रही है।

मौके पर जुटे राहत कर्मी

घटना के बाद फायरब्रिगेड, हवाई अड्डा प्रशासन और स्थानीय अधिकारी राहत कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय समयानुसार यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुआ।

अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे ने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ वर्षों में तकनीकी खराबियों के कारण ऐसे कई हादसे सामने आए हैं।

हाल ही में अजरबैजान में भी हुआ था हादसा

दक्षिण कोरिया के इस हादसे से पहले, हाल ही में अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। कोहरे के कारण रूस के ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर लैंडिंग में असमर्थ यह विमान कैस्पियन सागर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस घटना में 29 यात्रियों को बचा लिया गया था।

राहत कार्य जारी

दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए इस हादसे में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। दुर्घटना की वजह और इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है।

और पढ़ें: Cancer Vaccine Russia: 2025 तक होगी लॉन्च, सदी की सबसे बड़ी खोज का दावा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds