Punjab में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे सोनू सूद? बहन मालविका के लिए मांगेंगे वोट? एक्टर ने साफ किया अपना रूख

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पंजाब की सियासत में अब एक्टर और कोरोना महामारी के दौरान मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद की बहन की भी एंट्री हो चुकी है। हाल ही में सोनू की बहन मालविका ने चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में मालविका ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की। वो मोगा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। 

इसके बाद से ही चर्चाएं हो रही है कि क्या सोनू सूद भी पंजाब चुनाव में अपनी बहन के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे? इसको लेकर सोनू ने बड़ा फैसला लिया है और अपना रूख इस पर साफ कर दिया है।  

सोनू ने पंजाब चुनाव के प्रचार में उतरने से मना कर दिया। सोनू बहन मालविका के लिए प्रचार करते नजर नहीं आएंगे। सोनू सूद ने कहा कि ये मेरी बहन का फैसला है। इससे मेरा कुछ लेना-देना नहीं। उनके लिए मैं कैंपेन या रैली नहीं करूंगा। एक भाई के तौर पर मैं चाहता हूं कि अपने दम पर वो सफल हो। एक्टिंग और लोगों की मदद कर मैं खुश हूं और आगे भी यही करना चाहता हूं। जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैं हमेशा राजनीति या किसी भी राजनीतिक जुड़ाव से दूर रहूंगा।

सोनू ने मालविका के पॉलिटिक्स में एंट्री पर कहा कि मुझे गर्व है कि उन्होंने ये कदम उठाया। वो पिछले कुछ सालों से वहां रह रही हैं और लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को जानती है। मुझे खुशी है कि वो लोगों के संपर्क में रहने और सीधे उनकी मदद करने में सक्षम होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds