पिता की विरासत से दूर Nevaan Nigam ने चुनी अपनी अलग राह, 19 साल की उम्र में किया सिंगिंग डेब्यू

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Nevaan Nigam Singing Debut: बॉलीवुड के लेजेंडरी सिंगर सोनू निगम 19 साल के बेटे नेवान निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया है। नेवान ने शॉर्ट फिल्म ‘Slide’ के जरिए अपना इंडिपेंडेंट सिंगिंग डेब्यू किया है। अपने पिता की विरासत के साए से दूर, नेवान ने दिन में 16-16 घंटे रियाज करके अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

मशहूर इंटरनेशनल प्रोड्यूसर ‘पू बियर’ (Poo Bear) के साथ काम करने से लेकर उनके इस कड़े सफर को देख पिता सोनू निगम बेहद भावुक और प्राउड महसूस कर रहे हैं। आइए जानते हैं म्यूजिक वर्ल्ड में एक नए सितारे के आगाज़ की पूरी कहानी!

और पढ़ें: Kapil Sharma Cafe Firing Case में पुलिस का बड़ा एक्शन, सामने आया खौफनाक सच

बचपन से ही था संगीत से खास नाता

बता दें कि नेवान निगम (Nevaan Nigam) के लिए संगीत कोई नई चीज़ नहीं है; उनका सुरों से रिश्ता बचपन से ही रहा है। महज चार साल की उम्र में उन्होंने स्टूडियो में वायरल गाना ‘कोलावेरी डी’ गाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

इसके बाद, साढ़े चार साल की उम्र में उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट में अपने पिता के ब्लॉकबस्टर गाने ‘अभी मुझमें कहीं’ की कुछ पंक्तियाँ गाकर मंच पर मौजूद सभी दिग्गजों को हैरान कर दिया था। हालांकि, उस समय सोनू निगम ने साफ किया था कि वह अपने बेटे (Nevaan Nigam) पर सिंगर बनने का कोई दबाव नहीं डालेंगे और उसे अपनी राह खुद चुनने की आजादी देंगे।

Nevaan Nigam ने विरासत से अलग चुनी खुद की राह

भले ही नेवान (Nevaan Nigam) के दादा और पिता भारतीय संगीत जगत के जाने-माने नाम हैं, लेकिन नेवान ने इस पहचान का सहारा लेने के बजाय अपनी एक स्वतंत्र राह चुनी है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि जो बच्चा कभी अपने पिता के सामने गुनगुनाने में भी शर्माता था, आज उसने संगीत को ही अपना जीवन बना लिया है।

नेवान (Nevaan Nigam) ने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए किसी बॉलीवुड फिल्म का सहारा नहीं लिया, बल्कि एक इंडिपेंडेंट म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म ‘Slide’ के जरिए खुद को बतौर एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में पेश किया है।

दिन में 16 घंटे का कड़ा रियाज

नेवान (Nevaan Nigam) का यह सफर आसान नहीं रहा है। अपनी कला को निखारने के लिए वह अपने वोकल कोच के मार्गदर्शन में दिन में 16-16 घंटे तक कड़ा रियाज कर रहे हैं। सिर्फ गायकी ही नहीं, बल्कि एक कम्पलीट परफॉर्मर बनने के लिए वह डांस की भी कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

उनकी इसी लगन का नतीजा है कि उन्होंने स्टूडियो में इंटरनेशनल म्यूजिक प्रोड्यूसर ‘पू बियर’ (Poo Bear) के साथ काम किया। पू बियर, जो जस्टिन बीबर और अशर जैसे ग्लोबल सुपरस्टार्स के साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं, उनके साथ नेवान (Nevaan Nigam) ने महज एक टेक में अपनी रिकॉर्डिंग पूरी कर ली।

भावुक हुए पिता सोनू निगम

नेवान (Nevaan Nigam) के इस जुनून और कड़ी मेहनत को देखकर सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा निगम बेहद भावुक हैं। सोनू निगम ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक पिता के तौर पर बेटे को इतनी शिद्दत और ईमानदारी से मेहनत करते देखना उनके जीवन का सबसे खूबसूरत अहसास है।

उन्होंने ईश्वर और अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए नेवान को उनके इस नए सफर के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया है। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी नेवान के इस धमाकेदार आगाज पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो सोनू निगम के बेटे नेवान (Nevaan Nigam) का यह इंडिपेंडेंट डेब्यू आपको कैसा लगा? क्या आपको भी लगता है कि नेवान अपने पिता की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds