Sonali Phogat: सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, PA और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 25 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम में सोनाली की बॉडी पर कई चोट के निशान भी मिले है। इस बीच सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर गोवा पुलिस ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, सोनाली फोगाट के निधन के बाद परिजनों ने इसे साजिश के तहत मर्डर करार दिया है। ऐसे में आज सोनाली की बॉडी का गोवा में पोस्टमारटम किया गया। ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सोनाली की बॉडी पर कई चोट के निशान मिले है। जिसके बाद पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Also Read: Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम को लेकर आई अपडेट, परिजनों ने रखी ये शर्त

तकरीबन 4 घंटे तक चला पोस्टमार्टम

सोनाली के शव का 3 डॉक्टरों की पैनल ने पौने 12 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया जो 4 बजे तक चला। इस दौरान पोस्टमार्टम के पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को हैंडओवर करने की कार्रवाई चल रही है। ऐसे में सोनाली के भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया अस्पताल में ही मौजूद रहे। वहीं गोवा प्रशासन ने सोनाली के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वसान भी दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गोवा में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उस दौरान सोनाली के साथ उनका पीए सुधीर और सुखविंदर भी था। सुधीर ने मंगलवार की सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की खबर दी। इसके बाद से ही सुधीर ने फोन उठाने बंद कर दिए। ऐसे में सोनाली फोगाट के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने ही साजिश के तहत मर्डर को अंजाम दिया है। क्योकि सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds