प्रेमानंद जी के ज़िन्दगी पर रैप गाने वाले सिंगर ने की महाराज से मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अगस्त 2023, 05:30 AM Updated: 10 अगस्त 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राधा रानी के परम भक्त और पीले वस्त्र धारण करने वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी इस समय देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं. प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने के लिए अभी तक कई बड़े सेलेब्रिटी आ चुके हैं. जहाँ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी बेटी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ श्री प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद ले चुके हैं. तो वहीं हाल ही में भारतीय गायक और संगीतकार बी प्राक ने भी श्री प्रेमानंद महाराज जी से मुलाक़ात की और राधा रानी के नाम के भजन गाये. वहीं अब श्री प्रेमानंद महाराज जी से मिलने रैपर और सिंगर आया है और इन दौरान महाराज जी और रैपर कई सारी बातें हुई.

Also Read- प्रेमानंद जी के आश्रम में राधा रानी का कीर्तन करते दिखे मशहूर सिंगर बी प्राक. 

रैपर ने की श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन 

जब रैपर और सिंगर ने वृन्दावन वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किये तब महाराज जी ने कहा कि रैप में शब्दों का जो चुनाव है वो बहुत कमाल का है. इसी के साथ श्री प्रेमानंद महाराज जी ने रैपर की तारीफ करते हुए कहा कि आप 3 मिनट में पूरी ज़िन्दगी की बात बता दी. इसी के साथ महाराज जी इस रैपर की खूब तारीफ की. वहीँ श्री प्रेमानंद महाराज जी बे ये भी कहा ये सब हर कोई ऐसा नहीं गा पाता लेकिन अपने जो गाया वो अद्भुत है.

महाराज जी ने दी रैपर को चेतवानी 

इसी के साथ इस रैपर ने वृन्दावन वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी से अपनी टीम के लिए आशीर्वाद माँगा. वहीं श्री प्रेमानंद महाराज जी ने उसे सफल होने का आशीर्वाद दिया और इस आशीर्वाद में उन्होने श्री जी माला दी. इसी के साथ श्री प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि नाम जप करते रहिये साथ ही ये भी कहा कि कभी कोई गंदा आचरण का अवसर आये तो मत कीजिये क्योंकि जगत मार्ग में ऐसा होता है जब ऐसे अवसर आते हैं तो इससे बचें. अगर आप इन चीजों से बचे रहेंगे न तो उन्नति ही उन्नति होगी.

रैपर ने किया महाराज जी से सवाल 

वहीं इस रैपर ने वृन्दावन वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी से सवाल किया कि हमें ठाकुर जी से गुस्सा होने का अधिकार है तो वहीं इस महाराज ने इए सवाल का जवाब देते हए कहा की हां बिल्कुल आप ठाकुर जी से गुस्सा हो सकते हैं. जब हम उनके प्यार करते हैं तो गुस्सा भी हो सकते हैं और ये गुस्सा प्यार में ही होते हैं.

जानिए कौन है ये रैपर 

जिस रैपर ने वृन्दावन वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की है उसका नाम पंकज शर्मा है और उसने प्रेमानंद महाराज जी के जीवन पर एक रैप गया है और इस रैप में  पंकज ने प्रेमानंद महाराज जी शुरू से लेकर अब तक सफ़र की कहानी बतायी है.

राधा रानी को अपना ईश्वर मानते हैं श्री प्रेमानंद महाराज जी 

आपको बता दें, श्री प्रेमानंद महाराज जी राधा रानी को अपना ईश्वर और खुद को उनका भक्त बताते हैं. महाराज जी को किडनी कि समस्या है तो वहीं इस बीमारी के बावजूद वो सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा उसके बाद और बांके बिहारी जी और राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा करते हैं साथ ही वो सत्संग भी करते हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के सत्संग: भूत को देखकर महाराज जी ने क्या किया था?. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds