शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 जून 2022, 05:30 AM Updated: 09 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में आए दिन ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आना आम बात हो चुकी है। वहीं अब खबरें है कि बिग बॉस से पॉपुलर हुआ कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। 

राकेश-शमिता का ब्रेकअप

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन राकेश बापट कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए जाते रहे है। उनकी लगातार सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज नजर आती रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों ने ही आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला — NEDRICK NEWS

बापट मुंबई में होने वाले थे शिफ्ट

कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि राकेश बापट मुबंई में शमिता शेट्टी के घर के पास ही शिफ्ट होने का प्लान कर रहे थे। लेकिन अब शायद ऐसा ना हो। बिग बॉस ओटीटी से शुरू हुई राकेश-शमिता की कहानी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इसके अलावा रिपोर्टस के मुताबिक दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रहेगी।

शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला — NEDRICK NEWS

शमिता की करीबी ने बताया

शमिता शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया, “शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. दोनों एक-दूसरे की अभी भी इज्जत करते हैं और दोस्ती भी कायम रखेंगे। हाल ही में दोनों ने मिलकर एक म्यूजिक वीडियो को भी शूट किया है, जो कुछ ही दिनों में रिलीज हो जाएगा। फैंस ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री देखकर काफी इंप्रेस होने वाले है। दोनों की शायद ये आखिरी स्क्रीन स्पेस शेयरिंग होने वाली है।” 

शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला — NEDRICK NEWS

दोनों का प्यार परवान कैसे चढ़ा

बता दें कि राकेश बापट की लव स्टोरी बिग बॉस ओटीटी के घर से शुरू हुई। बिग बॉस के घर में दोनों नजदीक आए और उनका प्यार परवान चढ़ा। दोनों की स्ट्रांग बॉन्डिंग भी देखने को मिलती रही। अक्सर दोनों को अपने प्यार का इजहार करते हुए भी देखा गया। हालांकि इतनी गहरी दोस्ती और प्यार होने के बावजूद दोनों के अचनाक अलग होने की खबरों से उनके दोस्त भी हैरान है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds