सैमसंग का नया धांसू 5G स्मार्टफोन: 50 MP मिलेगा कैमरा, कीमत और बाकी फीचर्स भी जान लें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 08 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सैमसंग कंपनी आज अपना नया और धांसू स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी Samsung Galaxy F23 5G लॉन्च करेगी। ये 5G स्मार्टफोन होगा, जो कई स्पेशल फीचर से लैस होगा। आज 8 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे सैमसंग का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। 

स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर इस फोन को लिस्ट किया गया है, जिससे फोन की फोटोज के साथ इससे जुड़ी कई डिटेल्स मिली है। लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग Galaxy F23 5G कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा। फोन की सेल फ्लिपकार्ट से होगी।

Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन कंपनी के Galaxy F22 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस फोन में दो कलर ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि Galaxy F23 5G स्मार्टफोन 12 5G बैंड्स सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Galaxy F23 Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ आएगा। ये पहली बार F Series में मिलेगा। हैंडसेट में Super AMOLED होगा। फोन की डिस्प्ले 6.4-inch की होगी। इसकी प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 5 दिया गया होगा। फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी और ये Full HD रेज्योलूशन के साथ आएगा।

फोन के स्टोरोज की बात करें तो इसमें आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकेंगे। फोन की प्राइज की बात करें तो इसकी ऑफिशियल कीमत सामने नहीं आई। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें फोन के प्राइज 23,990 रुपये के आसपास हो सकते है।  

अब आते हैं फोन के कैमरे पर। हैंडसेट में आपको ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे का मेन लेंस 50MP का होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा और इसका ऑडियो जैक 3.5mm का होगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आएगा।

स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। ये 25W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सैमसंग के इस फोन में चार्जर नहीं दिया जाएगा। दरअसल, कंपनियां ऐसा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कर रही है। कंपनियां कहती हैं कि अधिकतर ग्राहकों के पास चार्जर पहले से ही मौजूद होता है। नए चार्जर से ई वेस्ट बढ़ता है। सैमसंग ने इस पर एक बयान में कहा था कि हमने पाया कि अधिकतर गैलेक्सी यूजर्स पहले से मौजूद एक्सेसरीज का दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में हम अपने लेटेस्ट गैलेक्सी स्मार्टफोन में चार्जर प्लग और ईयरफोन को हटाने जा रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds