Rumored गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तस्वीरों पर कुछ यूं प्यार लूटा रहे Hrithik Roshan!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 08 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के मोस्ट हैडसंम एक्टर में से एक ऋतिक रोशन काफी दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ऋतिक एक बार फिर से प्यार में पड़ गए। उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत हसीना की एंट्री हो गई है और ये हसीना सबा आजाद है, जिनके साथ रिलेशनशिप को लेकर ऋतिक सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें ऐसी हैं कि ऋतिक और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

अब ये कपल एक बार फिर से चर्चाओं में ऐसा है। दरअसल, सबा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिन पर अब ऋतिक खुल्लम खुल्ला अपना प्यार लुटाने हुए दिख रहे हैं। 

सबा ने जो फोटोज शेयर कीं, जिसमें वो हूबहू दिवंगत हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार दिख रही हैं। ऑड्रे हेपबर्न एक पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। वो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती थीं। आज भी उनके स्टाइल को कई लोग फॉलो करते हैं। सबा भी उनके जैसे ही दिखने की कोशिश कर रही हैं। इन फोटोज में वो ब्लैक  स्कर्ट और चैक स्टाइल वाला टॉप पहने नजर आ रही हैं। 

सबा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आप मुझे मिस हेपबर्न आजाद कह सकते हैं। मैं एक दिन के लिए मिस हेपबर्न बनी हूं।’

सोशल मीडिया पर लोग सबा की इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। हर कोई उनकी काफी तारीफें कर रहा है। वहीं सबा के रिम्यूर्ड बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन भी इस दौरान खुद को रोक नहीं पाए और उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए तारीफें करने लगे। ऋतिक ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘टाइमलेस’

इससे पहले भी ऋतिक ने सबा की उस पोस्ट पर कमेंट किया था, जिनमें वो गाती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने ने लिखा था- ‘आप एक असाधारण इंसान हैं।’ ऋतिक के यूं सबा की पोस्ट पर किए गए कमेंट लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं और उनका ये अंदाज भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।  

ऋतिक और सबा के डेटिंग की खबरें तब तेजी से फैलने लगी थीं, जब  कुछ दिन पहले डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। यहां ऋतिक ने जिस तरह सबा का हाथ थमा हुआ था उसको देखकर लोगों को लग गया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

इसके बाद सबा की रोशन फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो सामने आई। इससे देखकर ऐसा लग रहा था कि सबा ने ऋतिक के साथ साथ उनकी फैमिली का भी दिल जीत लिया। 

जानें कौन हैं सबा आजाद?

सबा ऋतिक से उम्र में 16 साल छोटी हैं। एक नवंबर 1990 को सबा का जन्म दिल्ली में हुआ। सबा ने दिल्ली से ही अपनी शुरुआती स्टडी कीं। इसके बाद उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी जर्नी की शुरूआत की। ‘दिल कबड्डी’ नाम की एक फिल्म से सबा ने बॉलीवुड में कदम रखा। ये उनकी डेब्यू फिल्म थीं, जिसमें सबा राहुल बोस के साथ नजर आईं। 

सबा को असली पहचान तब मिलीं, जब उनकी ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ फिल्म आई। फिल्मों के अलावा सबा ने कई शॉर्ट फिल्में भी की। सबा की एक गुरूर नाम से शॉर्ट फिल्म आई थी, जिसे ईशान नायर ने डायरेक्ट किया। उनकी ये फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फीचर भी हुई थी। 

एक्टिंग के साथ सबा को सिंगिग का भी काफी शौक हैं। सबा ने नसुरुद्दीन शाह के बेटे ईमाद शाह के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक बैंड ‘Madboy / Mink’ से अपने सिंगिर करियर की शुरूआत की। ईमाद शाह के साथ डेटिंग की खबरें भी इससे पहले आ चुकी हैं। सबा ‘धूम एंथम’ , ‘नौटंकी साला’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकश बख्शी’, ‘शानदार’, ‘कारवां’ और ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ जैसी कई फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं।

ऋतिक का सुजैन खान के साथ तलाक हो चुका है। कई सालों तक साथ रहने के बाद ऋतिक और सुजैन की राहें अलग हुई। कभी वो बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे। 17 साल के बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds