जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद रो पड़ीं सपा उम्मीदवार रुचि यादव, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 04 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की। 75 में से 67 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें बीजेपी ने जीत का परचम लहराया।

हर्षिता सिंह ने जीत की दर्ज

यूपी के फिरोजाबाद सीट से भी बीजेपी की ही जीत हुईं। बीजेपी समर्थित हर्षिता सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता। वहीं सपा उम्मीदवार रुचि यादव को इसमें हार का सामना का सामना करना पड़ा। 

चुनाव में हार के बाद सपा उम्मीदवार रुचि यादव ने प्रशासन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। मीडिया के सामने अपनी बात रुचि रख रही थीं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए और वो रो पड़ीं। उन्होनें सपा के सदस्यों को वो वोट डलवाने से पहले विपक्षियों के पास ले जाने का आरोप लगाया। 

सपा प्रत्याशी ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद सपा उम्मीदवार ने कहा कि उनको जान बूझकर हराया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त जिला पंचायत के सदस्य थे। तीन वोटों को निरस्त कर दिया गया। वहीं बाकियों को भी डरा धमकाकर बीजेपी के पक्ष में वोट डलवाया गया। 

वहीं चुनाव से पहले ही पूर्व सपा सांसद अक्षय यादव ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। वहीं चुनाव हार जाने के बाद समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रुचि यादव ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि सपा के सदस्यों को वोट देने से पहले विपक्षी लोगों के पास ले जाया गया। जिसके लिए उन्होंने टोका भी, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की।

सपा उम्मीदवार के पक्ष में 12 वोट ही पड़े

फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सभी 33 सदस्यों ने वोट डाले। इस दौरान बीजेपी समर्थित हर्षिता सिंह को 18 वोट मिले, जबकि 12 वोट सपा प्रत्याशी के पक्ष में पड़े। तीन वोटों को निरस्त किया गया और इस तरह हर्षिता ने इस सीट पर जीत दर्ज की। पूर्व सपा सांसद अक्षय यादव और MLA दिलीप यादव खुद सुबह 17 जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। लेकिन सपा प्रत्याशी के समर्थन में केवल 12 ही सदस्यों ने ही वोट किया। 

बता दें कि यूपी के 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने थे। 21 जिलों में बीजेपी प्रत्याशियों का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया था। वहीं इटावा से भी सपा उम्मीदवार निर्विरोध पहले ही जीत दर्ज कर चुके थी। जिसके बाद यूपी के बची हुई 53 जिलों पर शनिवार को मतदान हुआ था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds