Salman khan Marathi cinema: 1 मई 2026 को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट छत्रपति शिवाजी को वीर गाथाओं पर बेस्ड मचअवेटेड मराठी फिल्म राजा शिवाजी आखिरकार रीलिज हो गई है…वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें रितेस देशमुख के साथ सलमान खान नजर आ रहे है और वो स्टेज पर जाने से पहले अपने जूते उतारते नजर आ रहे है.. इस वीडियो में सलमान जूते उतार कर वीर शिवाजी की मूर्ति के पास जाकर फूल चढ़ाते नजर आ रहे है।
रितेश देशमुख का शसक्त किरदार – Salman khan Marathi cinema
एक तरफ रितेश की फिल्म का रिलीज होना और दूसरी तरफ इस लेख के वायरल होने के पीछे का क्या कनेक्शन हो सकता है.. तो चलिये आपको बताते है कि आखिर रितेश की फिल्म की साथ सलमान का क्या रिश्ता है.. 1 मई को फिल्म रीलिज के साथ ही इस फिल्म का रिव्यू भी आ गया है..लेकिन फिल्म का सबसे सरप्राइजिंग पैकेज रहा सलमान खान का कैमियो.. जी हां, रितेश की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का भी कैमियो है। पहले दिन फर्स्ट डे शो देखकर आये दर्शको के लिए ये बेहद रोमांचक रहा.. सलमान खान को इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक शसक्त किरदार जीवा महल का रोल दिया है.. साथ सलमान ने अपने छोटे से रोल में ही अपना इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस दिखा दिया है। बता दें कि जीवा महल वीर शिवाजी के अंगरक्षक थे,, जिन्होंने शिवाजी का रक्षा का प्रण लिया था।
सलमान वाकई में सरप्राइज – Salman khan Marathi cinema
दरअसल जब रितेश देशमुख ने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया था.. तब उन्होनें सलमान के लिए कोई रोल नहीं रखा था, उन्हें तो उम्मीद ही नहीं थी कि सलमान इस फिल्म में काम करना चाहेंगे. लेकिन न्यू इयर के मौके पर सलमान ने खुद रितेश से पूछा कि वो फिल्म कब शुरु कर रहे है, तो रितेश ने कहा कि बस इसी महीने से.. तो सलमान खुद ही पूछ लिया कि वो कौन सा रोल प्ले कर रहे है.. रितेश हैरान थे, कि सलमान फिल्म में काम करना चाहते है.. सलमान ने खुद जिद की कि उनके लिए एक रोल तो होना ही चाहिए.. वो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे ही बनेंगे। बस फिर क्या था उनके लिए एक रोल निकाला गया और सलमान राजा शिवाजी फिल्म का हिस्सा बन गए।
कैमियो रोल में सलमान खान – Salman khan Marathi cinema
फिल्म की बात करें तो ये रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे खुद रितेश देशमुख ने ही निर्देशित किया है। ये फिल्म एक साथ मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज की कई है। वहीं इस फिल्म के सितारो की बात करें तो कई बड़े दिग्गज सितारें इस फिल्म का हिस्सा है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, विद्या बालन, और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे है।
वही सलमान खान कैमियो में है। फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है। फिल्म को काफी बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है.. इस फिल्म को रितेश देशमुख के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जा रहा है। वहीं इस फिल्म को ऐतिहासिक मास्टरपीस भी कहा जा रहा है। अब देखना ये होगा कि फिल्म को मिले रिव्यू के बाद फिल्म क्या कमाई करती है। वैसे क्या आपने ये फिल्म देखी.. तो हमे कमेंट करके बताये कि आपको ये फिल्म कैसी लगी।


























