जानिए क्या थी सलमान खान की ‘शादी न करने’ वाली कसम?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 17 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सलमान खान (Salman Khan), फिल्म इंडस्ट्री का वो अभिनेता जो आज भी बैचलर  है. सलमान ने शादी नहीं की पर शादी तक बात जरुर पहुंची. सलमान का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा इस लिस्ट में संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से लेकर कटरीना कैफ (katrina kaif) तक का नाम शामिल है. ये सभी नाम सलमान खान से जुड़े और लगा कि इस बार सलमान खान की शादी हो जाएगी लेकिन बात सिर्फ शादी तक ही पहुंची हुई नहीं. ऐसा नही है कि सलमान खान शादी नहीं करना चाहते वो खुद एक बार शादी करने का फैसला ले चुके हैं पर सलमान ने शादी से 5-6 दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया और उन्होंने अपने दोस्त को भी शादी के मंडप से भाग जाने के लिए कहा. 

Also Read- आखिर क्यों बढ़ाई गई आनन फानन में सलमान खान की सुरक्षा.

सलमान का हुआ शादी करने का मूड 

जानिए क्या थी सलमान खान की ‘शादी न करने’ वाली कसम? — NEDRICK NEWS

ये किस्सा साल 1999 का है. जब सलमान खान ने अपने खास दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala)  के साथ मिलकर शादी करने का फैसला किया था और इस बात का जिक्र खुद साजिद ने कपिल शर्मा (Kapil sharma show) के शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही थी . साजिद ने बताया कि एक दिन सलमान ने उनसे कहा कि उनका शादी करने का मूड है और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. जिसके बाद दोनों  शादी की तैयारी में लग गए

शादी से पहले बदल गया मूड 

जहाँ शादी के लिए साजिद ने जगह और समय सब चुन लिया तो वहीं सलमान खान के शादी के कार्ड भी बाँट चुकेथे और उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन वाली तारिख को अपनी शादी का दिन चुना. सलमान से पहले साजिद की शादी थी और इस दौरान साजिद शादी की तैयारियों में लगे हुए थ, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले सलमान ने साजिद को कॉल किया और कहा, अब उनका शादी करने का मूड नही है. पर साजिद अपने शादी वाले फैसले से पीछे नहीं हटे और वो शादी करने के लिए तय की गयी जगह पर बारात के साथ पहुंच गये. 

जानिए क्या थी सलमान खान की ‘शादी न करने’ वाली कसम? — NEDRICK NEWS

साजिद  को दी भाग जाने की सलहा 

शादी में सलमान भी आये और उन्होंने शादी में आकर उनके कान में बोले कि , ‘घर के बाहर कार खड़ी है, उसे लो और भाग जाओ’.. लेकिन साजिद ने शादी कर ली और सलमान खान अभी भी बैचलर हैं. इसी के साथ साजिद ने ये भी खुलासा किया कि सलमान खान अपनी शादी की तारीख अपने पिता सलीम खान के जन्मदिन के दिन तय करी थी. लेकिन शादी के 5-6 दिन पहले ही ये शादी टूट गई थी. अचानक से सलमान खान के दिल और दिमाग में पता नहीं क्या आया, उन्होंने घरवालों को कह दिया कि मैं अभी शादी नहीं करूंगा और इस वजह से उनकी शादी हो गयी. 

Also Read- बॉलीवुड में क्यों फ्लॉप हो रही है अनुराग कश्यप की फिल्में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds