क्या राज और एक थी डायन का रिकॉर्ड तोड़ेगी Rooh? | Emraan Hashmi New Movie

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 02 जुलाई 2026, 11:48 AM Updated: 02 जुलाई 2026, 11:48 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Emraan Hashmi New Movie Rooh: बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसको लेकर ये कहा जाता है कि अख्खा बॉलीवुड एक तरफ, और इमरान हाशमी एक तरफ! जब बात हॉरर फिल्मों की आती है, तो इमरान हाशमी का कोई मुकाबला नहीं है। पूरे 6 साल के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड के हॉरर किंग एक बार फिर आपको डराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इमरान हाशमी की नई पैन-इंडिया हॉरर फिल्म ‘रूह’ (Rooh) का ऐलान मेकर्स ने एक बेहद खौफनाक मोशन टीजर के साथ किया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं! मोशन टीजर देखने के बाद इमरान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। लेकिन इस फिल्म को थिएटर्स में देखने के लिए फैंस को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह फिल्म साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

और पढ़ें: जब डॉक्टरों ने कहा अब कभी नहीं चल पाओगे, Hrithik Roshan का वो खौफनाक सच!

Emraan Hashmi का खौफनाक ‘ऑल-ब्लैक’ लुक

बात करें इस 52 सेकंड के मोशन टीजर की, तो इसमें अंगारों से दहकते जंगल के बीच हवा में लटकती एक लड़की दिखाई देती है। और इसके ठीक बाद सामने आता है इमरान हाशमी का वो खौफनाक ‘ऑल-ब्लैक’ लुक, जो रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब इमरान हाशमी दर्शकों को डराने आ रहे हैं।

इससे पहले वो ‘राज 2’, ‘राज 3’, ‘एक थी डायन’ और ‘राज रीबूट’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से हॉरर जॉनर में अपनी बादशाहत साबित कर चुके हैं। इमरान को आखिरी बार साल 2021 में आई हॉरर फिल्म ‘डिब्बुक’ में देखा गया था, और अब पूरे 6 साल बाद वो फिर से बड़े पर्दे पर खौफ का नया मंजर दिखाने के लिए लौट रहे हैं।

बैक-टू-बैक कई बड़े प्रोजेक्ट्स

साथ ही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इस समय बैक-टू-बैक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ‘रूह’ के अलावा इमरान अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म के मच-अवेटीड सीक्वल ‘आवारापन 2’ में भी नजर आने वाले हैं, जो इसी साल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानी इमरान के फैंस के लिए आने वाला समय फुल एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है।

आपको बता दें कि इस हाई-कांसेप्ट हॉरर फिल्म को ‘ब्रीद’ (Breathe) फेम डायरेक्टर मयंक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अमेज़न प्राइम की इस सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म की कहानी को मयंक शर्मा के साथ मिलकर ‘छोरी’ और ‘लापाछप्पी’ जैसी हॉरर फिल्में लिखने वाले विशाल कपूर ने लिखा है। यानी इस बार डर का लेवल दोगुना होने वाला है।

टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर जो तहलका मचा है, उसने साफ कर दिया है कि फिल्म ‘रूह’ अभी से साल 2027 की मोस्ट अवेटेड और हाईप्ड फिल्म बन चुकी है। फैंस का कहना है कि इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को वापस उनके कल्ट हॉरर अवतार में देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। तो आप इमरान हाशमी की इस म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ के लिए कितने एक्साइटेड हैं?

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds