रेखा को जान से प्यारा था अमिताभ से मिला यह तोहफा, रिश्ता तोड़ने पर गुस्से में लौटा दिया था

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 27 जून 2023, 12:00 AM 🔄 Updated: 27 जून 2023, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अगर सब कुछ मिल जाएगा ज़िंदगी मे तो तमन्ना किसकी करोगे, कुछ अधूरी ख्वाइशें जिन्दगी जीने का मज़ा देती है… ये शायरी बॉलीवुड एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा पर फिट बैठती है क्योंकि आज भी रेखा के आँखों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए प्यार नजर आता है. जहाँ बॉलीवुड में कई सारे एक्टर-एक्ट्रेस की लव स्टोरी की चर्चा होती है तो वहीं एक अधूरी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की प्रेम कहानी का भी जिक्र होता है. इन दोनों की जोड़ी को जहाँ परदे पर खूब पसंद किया गया तो वहीं परदे के पीछे भी इस रिश्ते ने खूब सुर्खियों बटोरी लेकिन एक समय आया जब ये दोनों बिछड गए और रेखा इस कदर टूट गयी कि उन्होंने अमिताभ से मिला हुआ तोहफा जो उन्हें अपनी जान से भी ज्यादा प्यारा था उसे लौटा दिया.

Also Read- दोस्ती रहने के बावजूद इन बॉलीवुड अभिनेता के रिश्ते में आ गयी कड़वाहट. 

अमिताभ बच्चन की वजह से आया था रेखा को गुस्सा 

rekha amitabhrekha amitabh
Source- Google

रिपोर्ट के अनुसार, रेखा और अमिताभ जब प्यार में थे तब इन दोनों ने एक-दूसरे को खूब सारे तोहफे दिए और इन तोहफों में एक खास तोहफा भी था जो अमिताभ ने रेखा को दिया था, लेकिन रेखा ने गुस्से में आकर अमिताभ को ये तोहफा वापस कर दिया. एक मीडिया इंटरव्यू में रेखा ने इस बात का जिक्र करते हुए रेखा ने बताया कि अमिताभ ने फिल्ममेकर्स से कह दिया है कि अब वह रेखा के साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगे. उन्होंने इस बारे में मुझसे कोई बात नहीं की और ये सब बातें मैं दूसरों से सुन रही थी. जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा. मुझसे मत पूछो’. अमिताभ बच्चन के इस बिहेवियर से रेखा को बाद बुरा लगा और इसके बाद उन्होने अमिताभ को दिया खास तोहफा उन्हें लौटा दिया. अमिताभ इस बदलते नेचर की वजह से रेखा ने गुस्से में अमिताभ बच्चन द्वार दिए दिए गये उनका तोहफा उन्हें वापस लौटा दिया साथ ही एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन से अलग होने का फैसला कर लिया था.

इस वजह से खास था अमिताभ का ये तोहफा

rekha amitabh
Source- google

वहीं रेखा ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, ‘उस वक्त मैं खूबसूरत फिल्म में काम कर रही थी जिसमें मैंने अपने रोल के लिए खूब मेहनत की थी. आपने नोटिस किया होगा कि फिल्म के आखिर में मैंने अंगूठियां नहीं पहनी हैं. उन्होंने मुझे वो अंगूठियां दी थी और मैं उन्हें कभी नहीं उतारती थी. यहां तक कि सोने के वक्त भी नहीं, लेकिन उन दिनों जब हम अलग हुए, तो मैंने उन्हें दोनों अंगूठियां वापस कर दी थी.’

आखिरी बार दोनों ने इस फिल्म में किया था काम

rekha amitabh
Source- Google

आपको बता दें, बड़े परदे पर रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जोड़ी सुपरहिट थी और इन दोनों ने कई फिल्मों में रोमांस करते हुए नजर आये. वहीं इन दोनों साथ में 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला में काम किया था और इसके बाद ये जोड़ी साथ में नजर नहीं आई.

Also Read- जानिए सड़क पर बिना कपड़ो के क्यों दौड़ पड़ी थी परवीन बॉबी? उन्हें किसने किया था पागल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds