Realme: OnePlus के नक्शेकदम पर चलते हुए अब Realme ने भी अपने घरेलू बाजार (चीन) को अलविदा कह दिया है। इस खबर के बाद भारतीय यूजर्स के मन में कई सवाल हैं। अगर आपके पास भी Realme का फोन है, तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इस फैसले का भारत और आपके स्मार्टफोन पर क्या असर होने वाला है।
और पढ़ें: क्या Vande Mataram का अपमान करने पर सच में होगी 3 साल की जेल? जानिए पूरा सच! | Vande Mataram
क्या सच में Realme कह देगा अलविदा
हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि Realme अपने घरेलू बाजार चीन (China) में नए स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग पर रोक लगा रहा है। कंपनी वहां अपना कामकाज समेटकर अब भारत, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे तेजी से बढ़ते वैश्विक बाजारों पर पूरा ध्यान केंद्रित (Global Focus) करेगी।
स्मार्टफोन निर्माता Realme की पैरेंट कंपनी Oppo एक बड़े वैश्विक पुनर्गठन (Global Restructuring) से गुजर रही है, जिसके तहत ही यह रणनीतिक फैसला लिया गया है।
घरेलू बाजार पर अधिक ध्यान करेगा केंद्रित
Realme को उसकी पैरेंट कंपनी OPPO में एक सब-ब्रांड (Sub-brand) के तौर पर एकीकृत (Integrate) किया जा चुका है। चीनी बाजार में ओप्पो के कई सब-ब्रांड जैसे OnePlus और Realme आपस में ही प्रतिस्पर्धा (Cannibalization) कर रहे थे।
इस टकराव को खत्म करने के लिए नई रणनीति बनाई गई है, जिसके तहत Realme अब मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों को संभालेगी। OnePlus अब चीन के घरेलू बाजार पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा और उसने अमेरिका व यूरोप में नए लॉन्च सीमित कर दिए हैं।
भारत पर इसका असर
OPPO के इस बड़े वैश्विक पुनर्गठन का भारत पर सीधा असर यह होगा कि OnePlus और Realme ब्रांड्स भारत में बिकते तो रहेंगे, लेकिन इनकी स्वतंत्र पहचान पूरी तरह खत्म हो जाएगी। लागत कम करने के लिए दोनों ब्रांड्स के अपने कस्टम सॉफ्टवेयर (OxygenOS और Realme UI) को बंद करके ओप्पो के ColorOS में मर्ज किया जा रहा है,
और इनके सर्विस सेंटर्स को भी Oppo Care के साथ जोड़ दिया गया है। चीन का बाजार छोड़ने के बाद Realme अब भारत को अपना सबसे मुख्य मार्केट बनाएगी, वहीं OnePlus ने भारत से अपना कारोबार समेटने (2027 तक) की खबरों को अफवाह बताते हुए यहाँ अपना बिजनेस जारी रखने की पुष्टि की है।
हालाँकि अब ये दोनों ब्रांड्स ऑफलाइन स्टोर्स के बजाय मुख्यतः ऑनलाइन-फर्स्ट मॉडल पर काम करेंगे और भविष्य में ओप्पो के ही रीब्रांडेड फोन्स के रूप में भारतीय बाजार में दिखाई देंगे।






























