Ravi Kishan: मेरा फर्ज है कि मैं कुछ करूं”, टीवी कलाकारों के हक के लिए ढाल बने रवि किशन

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Ravi Kishan:  फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन एक ऐसे सितारे है जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है, राजनीति हो या फिर सिने जगत, दोनो ही जगह पर वो पूरी तरह से सक्रिय रहते है। इसी कड़ी में उनकी आगामी फिल्म भाभी जी घर पर है को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, तो वहीं इस अपडेट को सुनने के बाद उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है तो वहीं अब रवि किशन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगो के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे उनकी काफी तारीफ हो रही है..अगर रवि किशन की ये मांग पूरी होती है तो सिने जगत से जुड़े लोगों को कभी भी दर दर भटकना नहीं पड़ेगा..आइये जानते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ रवि किशन के साथ और कौन सा कदम उठाया है उन्होंने सिने जगत के लोगो के लिए।

Also read: Delhi high alert January 26 जनवरी से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, रेलवे स्टेशन से बाजार तक आतंकी पोस्टर, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

रवि किशन के साथ हादसा

दरअसल एंड टीवी के सुपरहिट शो भाभी जी घर पर है, अब मूवी के तौर पर ‘भाभीजी घर पर हैं! – फन ऑन द रन की पहली टीवी फ्रैंचाइजी के रूप में रिलीज होने वाली है, जो कि 6 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलिज होगी..इस फिल्म में टीवी शो के कलाकार शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख, रोहिताश गौड़ के साथ साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे… फिल्म में भोजपुरी सितारों का आना इसे और मजोदार बनाने वाला है। वहीं अभी हाल ही में मुंबई में इसका ट्रेलर लॉंच किया गया, जिस मौके पर फिल्म के सभी कलाकाल मौजूद थे, इस दौरान आसिफ शेख ने फिल्म के सेट से जुड़ा एक भयावह किस्सा भी सांझा किया।

रवि किशन के साथ हादसा

आसिफ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन उनके और रवि किशन के साथ ऐसा हादसा हो गया जिससे उनकी जान चली जाती, लेकिन ये उनके फैंस की दुआओ का ही नतीजा है कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ। आसिफ ने बताया कि सेट पर पहले ही दिन शूटिंग के समय निकाल कर वो और रवि किशन एक पेड़ के नीचे कॉफी पी रहे थे, वो पेड़ करीब 500 किलो का होगा जो कि करीब 13 फीट का था, अचानक वो पेड़ गिर पड़ा.. पेड़ के गिरने की आवाज ऐसी थी कि पूरा सेंट कांप गया था, सबकुछ सुन्न हो गया था, पेड़ के गिरने के कारण रवि किशन के कंधे पर चोट भी आई।

हमें कुछ समय तक तो समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या.. वहीं प्रोड्यूसर संजय कोहली ने रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर इतना बड़ा हादसा हो गया, हर कोई ये सोच कर भी कांफ उठता था कि अगर दोनो सितारों में से किसी एक पर भी ये पेड़ गिरता तो क्या होता.. लेकिन रवि किशन जिन्हें कंधे में चोट आई थी, वो इलाज करा के आधे घंटे बाद लौटे और बड़े जोश से बोले चलों शूटिंग करते है। सब हैरान थे, लेकिन फिर भी शूटिंग की गई..

Also Read: Budget 2026: बजट से पहले टैक्सपेयर्स की टेंशन, क्या खत्म हो जाएगी ओल्ड टैक्स रिजीम?

कलाकारों की सुरक्षा को लेकर संसद में बोला 

वहीं रवि किशन ने फिल्म और एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोगो के भविष्य के लिए भी एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल उन्होंने कलाकारों की सुरक्षा को लेकर  संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है, जिसके तहत कैरेक्टर आर्टिस्ट और साइड आर्टिस्ट को पेंशन जैसी सुविधा देने की बात रखीं है, उन्हें मकान और जमीन देकर उनकी आर्थिक मदद किये जाने की बात रखी है। रवि किशन ने कहा कि वो खुद कलाकार है, और कलाकारों के हित में उनसे जो बनेगा वो करेंगे। उन्होंने प्राइवेट बिल को संसद में पेश कर दिया है, जिस पर जल्द ही बहस भी होगी।

रवि किशन का ये कदम कहीं न कहीं कलाकारों को सुरक्षा देगा, साथ ही रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन से उन्हें गुमनामी या भुखमरी में जिंदगी नहीं जीने पड़ेगी। वेल रवि किशन के इस कदम से सिने जगत के साथ साथ उनके फेंस भी काफी तारीफ कर रहे है, वैसे आपकी क्या राय है क्या कलाकारों की सुरक्षा के लिए ये प्राइवेट बिल पास होना चाहिए।

 

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds