Pooja Hegde Latest Controversy: पूजा हेगड़े का बड़ा खुलासा, साउथ फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार एक्टर के बुरे व्यवहार पर जताई नाराजगी

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Pooja Hegde Latest Controversy: पूजा हेगड़े फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस में से है जो आज हिंदी फिल्मों के साथ साथ साउथ फिल्मों में भी काफ़ी नाम कमा चुकी है, 2012 से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली पूजा हेगड़े तमिल, तेलेगु, फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ हिंदी फिल्मों के भी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी है.. उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वो भी इंडस्ट्री में होने वाले बुरे व्यवहार से अछूती नहीं रही। 2009 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में Miss India Talented 2009 का अवार्ड जीता था, और फेमिना मिस इंडिया साउथ 2010 में वो रनरअप रही थी। 2012 में तमिल फिल्म के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन जितनी आसानी से फिल्मो में काम मिला था, उतना आसान कदम जमाये रखना नहीं था।

पूजा हेगड़े का सनसनीखेज खुलासा

पूजा हेगड़े ने अपने साथ हुए उस आपबीती का जिक्र किया जब उन्हें भी अपमान होना पड़ो था। पूजा ने बताया कि करियर के शूरूआत में उन्हें एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म में काम करने का मौका मिला, जिसमें उन्हें एक बड़े स्टार के साथ करने का मौका मिला था, लेकिन फिल्म के लीड हीरो की हरकतें उन्हें काफी असहज लगती थी। और हद तो तब हो गई जब शूटिंग के दौरान वो एक्टर उनके टैंट में बिना इजाजत घुस गया, और बदतमीजी करने लगा.. पूजा ने बताया कि वो उसकी हरकतों से काफी असहज महसूस करने लगी थी, उन्हें डर था कि कहीं कोई बड़ा इश्यू न हो जायें, पूजा ने बिना सोचे समझे उस एक्टर की बदतमीजी के लिए उसे एक थप्पड़ जड़ दिया।

कौन है वो स्टार?

थप्पड़ खाने के बाद वो एक्टर गुस्से में वहां से चला गया, लेकिन पूजा ने ये तय कर लिया कि वो अब उसके साथ शूटिंग नहीं करेंगी… और नतीजा ये हुआ कि उस एक्टर के साथ शूट होने वाले सारे सीन्स पूजा के बॉडी डबल से करवाये गए.. पूजा के इस खुलासे के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हालांकि पूजा ने उस स्टार को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है और न ही उसके बारे में कोई हिंट दिया है, लेकिन पूजा के खुलासे के बाद उनके फैंस अब कयास लगाने के लगे है कि वो स्टार कौन हो सकता है। लेकिन दूसरी तरफ नये सितारों के साथ इंडस्ट्री के लोगो का व्यावहार कैसा है, उस पर बहस जरूर छिड़ गई है।

इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल

वहीं पूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो साउथ फिल्म स्टार थलपति विजय के साथ ‘जना नायकन’ नाम की एक बड़ी फिल्म में काम कर रही हैं, जो कि मकर संक्रांति के मौके पर 9 जनवरी को रीलिज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया जिसकी वजह से इसकी रिलीज पर तलवार लटक गई, जो कि मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई गई है वहीं अब फिल्म के मेकर्स कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए है। उन्होंने दलील दी है कि फिल्म को प्रमाणन के लिए भेजा गया और उनके कहने पर कुछ डायलोग को काटा गया और म्यूट किया गया, जिसके बाद सीबीएफसी से इसे यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की गई।

लेकिन इसे जन नायकन’ को U/A 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया, लेकिन रिलिज से ठीक पहले फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा कर रोक दिया गया है। फिल्म जन नायकन पूजा हेगड़े के करियर की बहुत बड़ी फिल्मों मे से एक है, लेकिन अब ये फिल्म कब रीलिज होगी, किसी को नहीं पता.. पूजा हेगड़े को जिस अपमान का सामना करना पड़ा और इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है। वेल क्या आप भी अंदाजा लगा सकते है कि कौन हो सकता है वो स्टार, जिसके कारण पूजा को झेलनी पड़ी थी जिलल्त।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds