14वीं बार French Open का ख़िताब जीत कर 'किंग ऑफ क्ले' से मशहूर Rafael Nadal ने रच डाला अनोखा ऐतिहास!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जून 2022, 05:30 AM Updated: 06 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया के महानतम टेनिस खिलाडियों में से एक स्पेन(Spain) के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 2022 का फ्रेंच ओपन (French Open) का खिताब जीत लिया है। 36 साल के 5वीं सीड नडाल ने खिताबी मुकाबले में नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से मात दी। इसके साथ ही (Rafael Nadal) ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का ख़िताब अपने नाम कर लिया। बता दें , नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें व्हील चेयर पर बाहर जाना पड़ा था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हरा दिया था।

‘किंग ऑफ क्ले’ का बेमिशाल कृतिमान 

यह नडाल का कुल 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी भी हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम 20-20 टाइटल हैं। नडाल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 50 साल पहले आंद्रे गिमेनो ने 34 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था। अब नडाल ने उनकाकृतिमान तोड़ दिया है। नडाल ने इससे पहले साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था। यह पहला मौका है, जब उन्होंने साल के पहले दोनों ग्रैंड स्लैम को अपने नाम किया। यह राफेल नडाल का 92 सिंगल्स टाइटल भी है।यह ,महान खिलाडी इस मामले में अभी तीन खिलाड़ी उनसे आगे हैं।

दिग्गज खिलाडियों ने दी नडाल को जीत की बधाई 

नडाल की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्वीटर पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाडियों के बधाई देने का तांता लग गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 36 साल के टेनिस महान खिलाड़ी नडाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, “वहां जाना और 36 साल की उम्र में रिकॉर्ड 14वां एट द रेट रोलैंडगैरोस और 22वां ग्रैंड स्लैम जीतना एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। बधाई हो राफेल नडाल!” भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने नडाल को आधुनिक दिन ‘हरक्यूलिस’ करार दिया, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि स्पेनियार्ड ‘क्ले का राजा’ है। नडाल को भारतीय पूर्व बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने भी ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा – वाह 14वीं बार-अविश्वसनीय , महान खिलाड़ी, चैम्पियन  और हमारे टेनिस स्पोर्ट्स के एम्बेसडर को जीत की बहुत-बहुत बधाई। 

14वीं बार French Open का ख़िताब जीत कर 'किंग ऑफ क्ले' से मशहूर Rafael Nadal ने रच डाला अनोखा ऐतिहास! — NEDRICK NEWS

14वीं बार French Open का ख़िताब जीत कर 'किंग ऑफ क्ले' से मशहूर Rafael Nadal ने रच डाला अनोखा ऐतिहास! — NEDRICK NEWS

अभी तक फ्रेंच ओपन फाइनल में नहीं हारे 

राफेल नडाल ने अभी तक एक बार भी फ्रेंच ओपन का खिताबी मुकाबला नहीं गवांया है। 2005 में नडाल ने यहां पहली बार खिताब जीता था। उसके बाद से 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 में भी नडाल ने यहां पुरुष सिंगल्स के चैंपियन बने। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और इसी वजह से नडाल को ‘क्ले कोर्ट के किंग’ के नाम से भी जाना जाता है।

चौथी रैंकिंग पर लगाई छलांग 

इस खिताबी जीत के साथ नडाल आगामी ATP  रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस खिताबी सफर के दौरान नडाल ने शीर्ष दस में शामिल फेलिक्स अगुर ऐलसिमे, नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। वह तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंडस्लैम शीर्ष 10 में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया है। 1973 में ATP रैंकिंग की शुरुआत से मैट्स विलैंडर ने 1982 में और रोजर फेडरर ने 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में ऐसा किया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds