R Kelly : आखिर क्यों मिली अमेरिका के फेमस सिंगर आर केली को 30 साल जेल की सजा, वजह हैरान करने वाली!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2022, 05:30 AM Updated: 30 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमेरिका के फेमस पॉप सिंगर आर केली (R Kelly) को 29 जून, बुधवार को अदालत ने 30 साल की सजा सुनाई, जिसे सुनकर पूरा वर्ल्ड म्यूजिक जगत स्तब्ध हैं। किसी को इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। बता दें , अमेरिकी पॉप गायक (US Pop Singer) आर केली (R Kelly) को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ महीने बाद सजा सुनाई गई। आर केली पर यह मुकदमा पिछले 20 साल से चल रहा था। उनके खिलाफ कोर्ट में 45 गवाह मौजूद थे। केली की उम्र अभी 55 वर्ष हैं। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाए जाते वक्त केली जेल के पोशाक व काले चश्मों में नजर आए। उन्होंने इस दौरान कुछ भी कहने से मना कर दिया, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सिर झुकाकर रखा। 

आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही थी। वेराइटी के अनुसार,  इस गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर कैली को रैकेटियरिंग और मान अधिनियम को तोड़ने के आठ आरोपों में दोषी पाया गया था। 45 गवाहों ने सरकार के लिए गवाही दी थी। आर कैली जुलाई 2019 से जेल में बंद है।

क्या है पूरा मामला 

अमेरिकी डिस्टि्रक्ट कोर्ट के न्यायाधीश एन डोनेली ने फैसला सुनाते वक्त कहा कि (R Kelly) ने सेक्स का उपयोग अपने एक हथियार के रूप में किया, उन्होंने पीड़तिों के साथ ऐसा बर्ताव किया जो कहने योग्य नहीं है और ये पीड़ति बाद में यौन संबंधित संक्रमित बीमारियों की चपेट में भी आए। अदालत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं। हालांकि, तब प्रमाण पत्र में उन्हें 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया और इसके नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी। 

दूसरा पक्ष उम्र कैद की सजा चाहता है 

अभियोजक उसके लिए उम्रकैद की मांग कर रहे थे। उनका तर्क है कि आर केली अपने झांसे में आई महिलाओं और बच्चों के साथ कोई रहम नहीं किया। वह दो दशक तक उन्हें उत्पीड़ित करता रहा। केली के वकीलों का कहना था कि अब वह समाज के लिए खतरा नहीं है। अदालत में खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब उसकी उम्र केवल 15 साल थी। तब प्रमाण पत्र में उसे 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया। नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी। अमेरिका अटॉर्नी ऑफिस ने  (R Kelly) को जनता के लिए बड़ा खतरा माना है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds