इस तरह खत्म हुई प्रियंका और शाहरुख की लव स्टोरी, पत्नी गौरी खान ने दिया तलाक का अल्टीमेटम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 जुलाई 2024, 05:30 AM Updated: 11 जुलाई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों हॉलीवुड में अपना नाम बना रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड की उन चंद सितारों में से एक हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने में सफल रही हैं। हालांकि, बॉलीवुड में अपने अच्छे करियर को छोड़ प्रियंका के हॉलीवुड जाने के पीछे की वजह उनका करियर नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान हैं, जिनके प्यार में पड़कर प्रियंका ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में महज 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि उन्होंने यह खिताब जीता हो, यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्यक्रम के जज शाहरुख खान थे, जिन्होंने कार्यक्रम के बीच में ही मजाक-मजाक में प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। आइए आपको शाहरुख और प्रियंका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें: महेश भट्ट के वो पांच विवादित बयान जिन्होंने भट्ट परिवार की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया 

फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ इश्क

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अफवाहों से कौन बच सकता है? फिल्म डॉन के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। उसके बाद उन्हें कई बार साथ देखा गया। इतना ही नहीं, खबरें तो ये भी थीं कि दोनों ने साथ में विदेश में छुट्टियां भी मनाई थीं।

Don film
Source: Google

प्रियंका जल्द ही शाहरुख की करीबी दोस्तों में से एक बन गईं और खास कार्यक्रमों में शामिल होने लगीं। शुरुआत में प्रियंका की गौरी खान से भी अच्छी दोस्ती थी। लेकिन शाहरुख-प्रियंका के अफेयर की लगातार खबरों से गौरी परेशान हो गईं और उन्होंने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

इतना ही नहीं गौरी ने शाहरुख को तलाक देने की धमकी तक दे दी थी, जबकि शाहरुख प्रियंका से प्यार तो करते थे लेकिन अपने परिवार और दो बच्चों से अलग नहीं होना चाहते थे। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझते हुए शाहरुख ने प्रियंका के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। और उन्होंने प्रियंका से दूरी बना ली।

जब प्रियंका ने खोला था जैकेट का राज

2017 में प्रियंका चोपड़ा एक चैट प्रोग्राम में जैकेट पहनकर आई थीं। जब उनसे जैकेट के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने बताया कि, ‘यह जैकेट उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की है। यह एक बार मेरे पास आई थी और मेरे पास ही रही। चीजें बदली गईं, फिर भी जैकेट मरे पास रहीं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने इस जैकेट को वापिस मांगा था, तो प्रियंका ने जवाब दिया हां, लेकिन उन्होंने उसे देने से मना कर दिया। प्रियंका कहती है, ‘मेरा इस जैकेट से कनेक्शन है।’

Priyanka wore Shahrukh Khan's jacket
Source: Google

इसे संयोग मानें या कुछ और, लेकिन शाहरुख खान को भी ऐसी जैकेट पहने देखा गया है। इसके बाद तो ये बात कन्फ़र्म हो गयी की प्रिंका ने शाहरुख खान का ही जैकेट पहना हुआ था।

और पढ़ें: ऐसे मोड़ पर खत्म हुई बिपाशा और डिनो की लव स्टोरी, जॉन अब्राहम बने ब्रेकअप की वजह

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds