20 साल पहले बोरवेल में गिरा प्रिंस अब कैसा दिखता है? वीडियो हुआ वायरल | Prince Borewell Boy Viral Video

Nandani | Nedrick News Haryana Published: 22 अप्रैल 2026, 05:00 PM Updated: 22 अप्रैल 2026, 05:00 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Prince Borewell Boy Viral Video: देश में बोरवेल हादसों की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन साल 2006 की एक घटना आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। यह कहानी है 4 साल के बच्चे प्रिंस की, जो 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था और पूरे देश ने उसकी सलामती के लिए दुआएं की थीं। सेना और रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत के बाद करीब 60 से 72 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

अब सालों बाद वही प्रिंस एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि उसका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: IIT बॉम्बे ग्रेजुएट की ईमानदार पोस्ट ने खोली परफेक्ट लाइफ की सच्चाई! डिग्री के बाद भी संघर्ष जारी | IIT Bombay Student Viral Video

सांसद नवीन जिंदल ने की मुलाकात | Prince Borewell Boy Viral Video

इस बार प्रिंस से मुलाकात की नवीन जिंदल ने, जो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। हाल ही में एक पोलो टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने हल्दीहेड़ी गांव के रहने वाले प्रिंस से बातचीत की और उसका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान नवीन जिंदल ने उस पुराने हादसे को याद करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने खुद प्रिंस को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद गोद में उठाया था। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय खाने-पीने का सामान भी बोरवेल में पहुंचाया गया था ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके।

अब कैसा है प्रिंस?

प्रिंस ने बातचीत में बताया कि अब वह 24 साल का हो चुका है और अंबाला में आईटीआई कर रहा है। वह अब काफी स्वस्थ और मजबूत दिखता है। सांसद ने भी कहा कि अब वह पहले से काफी “हट्टा-कट्टा” और फिट नजर आता है। पोलो मैच के दौरान प्रिंस भी मौजूद था, जहां उसने खेल को करीब से देखा। बातचीत में उसने यह भी कहा कि उसने पहले कभी पोलो लाइव नहीं देखा था और इसे देखकर उसे काफी नया अनुभव मिला।

2006 का वो दर्दनाक हादसा

यह घटना 21 जुलाई 2006 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद इलाके में हुई थी। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह गलती से एक खुले बोरवेल में गिर गया। उस समय पूरा देश इस खबर से हिल गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, प्रशासन और कई एजेंसियां जुट गई थीं। लगातार 60 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन के बाद आखिरकार प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

सांसद जिंदल का पोलो मैच और फिटनेस पर संदेश

इसी दौरान कुरुक्षेत्र में एक पोलो मैच का आयोजन भी हुआ, जहां नवीन जिंदल ने अपनी टीम की कप्तानी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल किए। उनके फार्म हाउस पर हुए इस मैच में कुरुक्षेत्र और कैथल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

जिंदल ने इस मौके पर कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को खेलों के जरिए फिट और स्वस्थ रखना है। उन्होंने कहा कि चाहे बैडमिंटन हो, हॉकी हो या कोई भी खेल शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है। उनका कहना था कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रिंस और नवीन जिंदल की यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उस पुराने रेस्क्यू को याद करते हुए प्रिंस के स्वस्थ और सामान्य जीवन में लौटने को एक प्रेरणादायक कहानी बता रहे हैं।

और पढ़ें: 40 लाख की विदेश नौकरी भी नहीं दे पाई सुकून UK में ड्रीम लाइफ से तंग आकर भारत लौटा युवक | UK job story India return

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds