…तो युवा बदल सकते हैं देश का भाग्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC रैली को किया संबोधित, युवाओं से की ये अपील!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 28 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में NCC की रैली को संबोधित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में NCC कैडट्स की परेड खत्म होने के बाद 28 जनवरी को हर साल इस रैली का आयोजन होता आ रहा है। 

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना जा रहा है। युवा देश जब ऐसे ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनता है तो इसमें एख अलग सा उत्साह दिखने को मिलता है आज इस मैदान पर ये उत्साह देखने को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज NCC में जितने युवक-युवतियां हैं, उसमें से अधिकतर इस शताब्दी में ही पैदा हुए। भारत को आपको 2047 तक लेकर जाना है। आपकी कोशिशें, आपके संकल्प, उनकी सिद्धि ही भारत की सिद्ध और सफलता होगी।

पीएम मोदी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश की बेटियां आज आगे बढ़ रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिल रही हैं। बेटियां सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं। एयरफोर्स में फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमें यही कोशिश करती चाहिए कि NCC में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां शामिल हो। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा जिस देश में राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ आगे बढ़े, उसको दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। पीएम ने कहा कि हमारे समाज को कुछ लोग कोसते हैं। लेकिन इसी समाज ने दिखाया कि जब  देश की बात हो तो उससे आगे बढ़कर कुछ नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के अभियान में  युवा  अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत के युवा अगर ठान लें कि वो सिर्फ उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करेंगे जिसमें भारतीयों का श्रम लगा हो, उनका पसीना बना हो तो भारत की किस्मत बदल सकती है। 

पीएम मोदी ने आगे युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा कितना बर्बाद करता है, ये हम अच्छे से जानते हैं। आप कैडेट के तौर पर खुद ड्रग्स से मुक्त रहें, साथ ही अपने कैम्पस को ड्रग्स से मुक्त करें।

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने गार्ड आफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने NCC टुकड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट की समीक्षा की। पीएम ने इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल और छड़ी देकर सम्मानित किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds