प्रेमानंद जी के सत्संग: महाराज जी की ये दो बातें आपको कभी फेल नहीं होने देगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 जुलाई 2023, 05:30 AM Updated: 31 जुलाई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Premanand Ji ke Pravachan – कई बार हम कोई काम करते हैं लेकिन उस काम में असफल हो जाते हैं जिसके बाद हमें ऐसा लगता है कि ये काम हमारे बस का नही है. कहा जाता है कि असफल वहीं होते हैं जो काम को करने का साहस और पूरे मन से उस कार्य को करते हैं. वहीं प्रेमानंद जी ने इस असफल होने को लेकर एक बात कही है और अगर आप इन बातों को अपने जीवन में लागू करते हैं तो आप कभी भी असफल नहीं होंगे.

Also Read- प्रेमानंद जी के सत्संग: प्रिया प्रियतम से कैसे प्रेम होगा, महाराज जी ने बता दिया.

ये दो बातें नहीं होने देंगे आपको कभी फेल 

वृन्दावन के श्री प्रेमानंद महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं और हर समय राधा रानी का गुणगान करने रहते हैं साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके सत्संग के सारे विडियो हैं जिसमें उन्होंने कई सारी बातें बताई है और इस बीच उन्होंने दो बातें बताई हैं जो किसी भी शख्स को कभी फेल नहीं होने देगी.

श्री प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि कुछ लोग सोचते हैं इस व्यक्ति ने हमें दुःख दिया है और इस वजह से हम उस व्यक्ति को दोष देते हैं लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि ये हमारे कर्म है जिसकी वजह से हमें दुःख मिले हैं. वहीं श्री प्रेमानंद महाराज ने कहा कि प्रभु का आश्रय और प्रभु नाम जपों  ये वो दो बातें हैं जो तुम्हे काफी फेल नहीं होने देंगी. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आखिर में अशांति ही मिलेगी इसलिए भगवान का नाम जप करों.

देश-विदेश में हैं प्रेमानंद जी के भक्त – Premanand Ji ke Pravachan

आपको बता दें, महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं. उन्होंने अपना जीवन राधा रानी की भक्ति सेवा के लिए समर्पित कर दिया. महाराज जी कि दोनों किडनी खराब है लेकिन वो भगवान का स्मरण करना नहीं भूलते हैं. वो सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा उसके बाद संकीर्तन राधा वल्लब और बांके बिहारी जी के दर्शन और परिक्रमा जरुर करते हैं. साथ ही वो सत्संग भी करते हैं कहा जाता है कि जो भी श्री प्रेमानंद महाराज जी का सत्संग सुनता हैं उन्हें राधारानी के दर्शन होते हैं.

ये सेलेब्रिटी ले चुके हैं महाराज का आशीर्वाद

वहीं श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने के लिए अभी तक कई बड़े सेलेब्रिटी उनसे मिलने आ चुके हैं साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी बेटी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ यहां आ चुके है और श्री प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद ले चुके हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के प्रवचन: यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो ये पढ़ें.. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds