टीम इंडिया की जीत पर फिर कपड़े उतारने को तैयार पूनम पांडे? ये बड़ा बयान देकर मचाया हंगामा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जून 2021, 05:30 AM Updated: 20 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तहलका मचा देती है। साथ ही साथ उनका नाम विवादों से भी जुड़ता रहता है। साल 2011 में पूनम पांडे ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात कहकर हंगामा मचा दिया है। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ बयान दिया है, 

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला चल रहा है, ये तो हम सब ही जानते हैं। मैच इंग्लैंड में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच ट्रॉफी हासिल करने की बड़ी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच इसको लेकर ही एक बड़ा बयान देकर पूनम पांडे सुर्खियों में आ गई है। 

हाल ही में पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ स्पॉट की गई। वो फिल्म और टीवी जगत के स्पॉट बॉय को राशन किट बांटने बाहर निकलीं थीं। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने पूनम पांडे से सवाल पूछे। एक रिपोर्टर ने पूछा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच हो रहा है। आप इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहेगीं क्या? 

इसके सवाल पर पूनम ने हैरान होते हुए पूछा- ‘क्रिकेट चालू है? लोग क्रिकेट खेल रहे है? तो आप क्या चाहते हैं कि मैं फिर स्ट्रिप होने की बात कहूं? इसके बारे में मुझे कुछ जानकारी नहीं। मैं घर जाऊंगी। मैं विवाद के बारे में जांच करूंगी और अगर पॉसिबल हुआ, तो इसके बारे में सोचूंगी।’

वहीं इसके बार इस पर पूनम के पति सैम बॉम्बे भी बोल पड़े। उन्होंने कहा कि क्या मैं भी स्ट्रिप कर सकता हूं? जिस पर पूनम ने कहा कि आप स्ट्रिप करना चाहते हैं? ऐसा मत करना, इंडिया हार जाएगी। 

गौरतलब है कि 2011 वर्ल्ड कप के दौरान अपने कपड़े उतारने की बात कहकर पूनम पांडे काफी सुर्खियों में आ गई थीं। इस दौरान फाइनल में टीम इंडिया अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी और फिर फाइनल में भी जीत दर्ज करके चैंपियन बनी थीं। इस दौरान पूनम पांडे ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप लाते हैं, तो वो न्यूड होगीं। हालांकि बाद में ऐसा उन्होंने किया नहीं था। पूनम ने कहा था कि ऐसा करने के लिए उनको BCCI से परमिशन नहीं मिली। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds