Jio Hotstar Domain: इस शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़ कि हर जगह हो रही है इसकी चर्चा, रिलायंस को चिट्ठी लिखकर रखी ये शर्त

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 24 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में रहने वाले एक ऐप डेवलपर ने पढ़ाई के लिए पैसे जुटाने का ऐसा तरीका निकाला है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद चर्चा है कि कंपनी दोनों ऐप को एक ही प्लेटफॉर्म में मर्ज कर सकती है। यानी एक ही प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक्सेस मिल सकेगा। मर्जर की खबर सामने आने के बाद शख्स ने पहले Jio Hotstar का डोमेन खरीदा, बाद में उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामने एक खास प्रस्ताव रखा। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला…

और पढ़ें: महीने में कितनी बार धुलते हैं ट्रेन के तकिए, कंबल और चादरें? RTI का जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप

इस डोमेन को खरीदने के बाद ऐप डेवलपर ने एक पत्र लिखा। इस पत्र को उन्होंने कहीं और नहीं बल्कि https://jiohotstar.com पर पोस्ट किया है। इस पत्र में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी है।

क्या है डोमेन खरीदने वाले की शर्त? (Jio Hotstar Domain)

ऐप डेवलपर ने लिखा है कि कंपनी उसकी आगे की पढ़ाई का खर्च उठाए, जिसके बदले में वह उसे यह डोमेन देगा। उसने लिखा, इस डोमेन को खरीदने का मेरा कारण स्पष्ट है। अगर यह विलय होता है तो कैम्ब्रिज में पढ़ाई करने का मेरा सपना पूरा हो जाएगा।

इस मैसेज में सॉफ्टवेयर क्रिएटर ने खुद को ड्रीमर बताया है। https://jiohotstar.com लिंक पर क्लिक करते ही यह मेल आता है। लेटर में व्यक्ति ने बताया कि वह एक स्टार्ट-अप पर काम कर रहा है। Disney+ Hotstar द्वारा IPL स्ट्रीमिंग लाइसेंस अधिकार खोने के बाद, उसने 2023 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर पाया कि प्लेटफॉर्म का एक्टिव यूजर बेस घट रहा है।

JioSaavn.com का दिया उदाहरण

उसने आगे लिखा, ‘कंपनी विलय के लिए एक भारतीय कंपनी की तलाश कर रही है। वायकॉम 18 (रिलायंस के स्वामित्व वाली) एकमात्र बड़ी कंपनी है जो डिज्नी+ हॉटस्टार का अधिग्रहण कर सकती है। जब जियो ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी सावन का अधिग्रहण किया, तो उन्होंने डोमेन को Saavn.com से बदलकर JioSaavn.com कर दिया।

ऐप डेवलपर ने लिखा कि अगर जियो हॉटस्टार का अधिग्रहण करता है, तो उस डोमेन का नाम JioHotstar हो सकता है। इसके बाद डेवलपर ने इस डोमेन को चेक किया, जो उपलब्ध था और उसने इसे खरीद लिया।

Jio और Disney+ Hotstar का मर्जर 

इस साल के नवंबर तक रिलायंस इंडस्ट्रीज की वायकॉम 18 और Walt Disney की स्टार इंडिया का विलय हो जाएगा। इस विलय के बाद भारत में सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन फर्म की स्थापना होगी, जिसकी अनुमानित कीमत 8.5 बिलियन डॉलर है। फरवरी में, इस विलय को सार्वजनिक किया गया था। कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि जियो अपने खेल आयोजनों को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित करेगा। हालाँकि, विलय के बाद कंपनी JioCinema और Disney+ Hotstar के कंटेंट को कैसे प्रदर्शित करेगी, इस बारे में आधिकारिक विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं हैं।

और पढ़ें: जितनी बार ब्रेक लगती है, उतना रेलवे को पैसे का होता है फायदा, आप भी जानें वंदे भारत कि ये खासियत

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds