अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचा पवन सिंह का पारिवारिक विवाद, महिला का दर्द सुन महाराज ने सिंगर को दी ये नसीहत! Pawan singh

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_meta]

Pawan singh: जब किसी स्टार्स के पर्सनल लाइफ में कोई भी घटना होती है तो उनके फैंस को भी उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकता होती है, लेकिन क्या हो अगर किसी स्टार के कारण किसी ऐसे इंसान का घर टूट रहा हो, जो उनकी फैन भी नहीं है तो क्या होगा। जी हां । पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गाए है। जब एक महिला ने कथावाचक अनिरुद्धारचार्य के कथा के दौरान अपनी पीड़ा शेयर करते हुए कहा कि उनके पति ने उन्हें घर से निकाल दिया है, साथ ही महिला के पति ने महिला को वापिस बुलाने की शर्त रखी है कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को घर से निकाल दिया है।

और पढ़े: स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर बन बटोरा लाइमलाइट, एक्टर संग दिए ऐसे बोल्ड सीन्स इंटरनेट पर मचा बवाल! Ashish Sharma

महिला की आपबीती सुनकर क्या बोले अनिरुद्धारचार्य

जब वो ज्योति सिंह को अपने घर वापिस लाएंगे तभी उसका पति भी उसे वापिस अपने घर ले जाएगा। इस खबर को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर महिला के पति ने ऐसा क्यों किया और क्या है इसका पवन सिंह से कनेक्शन। साथ ही महिला की आपबीती सुनकर क्या बोले अनिरुद्धारचार्य , ये भी जानेंगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर कथावाचक अनिरुद्धारचार्य (Aniruddhacharya) और उनकी एक भक्त का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां महिला पवन सिंह (Pawan singh) को अपनी टूटी शादी का कारण बता रही है तो वहीं कथावाचक पवन सिंह (Pawan singh) को वापिस अपनी पत्नी को घर लाने की अपील कर रहे ताकि महिला का टूटा घर फिर से बस सकें और उसका पति उसे वापिस ले जाये.. इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये है कि गुरु जी को ये तक पता नहीं है पवन सिंह कौन है.. और उन्होंने अपनी पत्नी को घर से बाहर क्यों निकाला है।

और पढ़े: अक्षय के डायलॉग्स और सुनील शेट्टी का स्वैग, वेलकम टू द जंगल के टीज़र ने इंटरनेट पर काटा बवाल। Welcome To The Jungle

कथा सुन सुन कर पागल हो गई

वीडियो में आप देख सकते है कि महिला कह रही है कि पिछले 6 महीने से गुरु जी की कथा को सुन रही है, जिसे लेकर वो उनके बताये नियमो को मानती और घर में भी उन्हें फॉलो करने के लिए कहती है, लेकिन उससे उसका पति काफी नाराज हो गया है। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे ये कह कर घर से निकाल दिया कि वो पिछले 6 महीने से गुरुजी की कथा सुन रही है और अब कथा सुन सुन कर पागल हो गई है, इसलिए वो गुरू जी के आश्रम में ही रहे.. महिला ने बताया कि उसके पति ने घर वापिस बुलाने की ये शर्त भी रखी है कि जैसे पवन सिंह ने ज्योति सिंह को घर से निकाला है वैसे ही वो भी निकाल रहा है और जब वो अपनी पत्नी को वापिस लायेगा तब उसका पति भी ले जायेगा।

गुरुजी ने पवन सिंह से रिक्वेस्ट की

गुरु जी को सही मायने में ये भी नहीं पता था कि पवन सिंह कौन है। उन्होंने महिला से पूछा कि पवन सिंह कौन है.. जिस पर महिला ने बताया कि वो भोजपुरी फिल्मों के स्टार है। गुरुजी ने पवन सिंह से रिक्वेस्ट की है कि वो अपनी पत्नी को वापिस ले आये ताकि उनकी एक भक्त का घर फिर से बस सकें। ये मामला असल में पेचिदा है.. लेकिन अब देखना ये होगा कि अनिरुद्धारचार्य की रिक्वेस्ट के बाद क्या होगा पवन सिंह का जवाब। वैसे आप क्या चाहते है ज्योति सिंह और पवन सिंह को फिर से साथ आ जाना चाहिए।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds