स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर बन बटोरा लाइमलाइट, एक्टर संग दिए ऐसे बोल्ड सीन्स इंटरनेट पर मचा बवाल! Ashish Sharma

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Ashish Sharma: टीवी इंडस्ट्री के टॉप और हैंडसम हीरोज में शामिल आशीष शर्मा को आपने ‘सिया के राम’, ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ और ‘रंगरसिया’ जैसे सुपरहिट शोज में अलग अलग रोल में देखा है.. राम की शालीनता और भोलापन हो या चंद्रगुप्त का जूनून… आशीष ने बखूबी अपने रोल्स के साथ न्याय किया है… अपने रोल्स के साथ एक्पेरिमेंट करने में वो कभी नहीं हिचकिचाते है.. और इसीलिये वो लेकर आये है एक ट्रांसजेंडर की इंटरनल लाइफ, उसकी इमोशनल ट्रामा को बेहद करीब से जानने के लिए फिल्म ‘खेजड़ी’। सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी कुछ पिक्चर काफी वायरल भी हो रही है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते है।

और पढ़े: बस एक बार केस अपने ऊपर ले लो… असगर अली हत्याकांड में वायरल हुई ऑडियो क्लिप्स से मचा हड़कंप| Agra Transporter Murder Case

40 से भी ज्यादा देशों में दिखाई जाएगी फिल्म  – Ashish Sharma

करीब एक हफ्ते पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें टीवी के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार पहुंचे थे। फिल्म को खुद आशीष शर्मा (Ashish sharma) ने लिखा है और वो ही इस फिल्म में लीड रोल ट्रासजेंडर के रोल में है। वायरल पिक्चर में आशीष बिल्कुल अलग नजर आ रहे है.. उसी के साथ कुछ डायलोग भी है जो एक ट्रासजेंडर की उस व्य़था को बयां कर रहे है.. जो ये बातते है कि कैसे ट्रांसजेंडर (Transgender) होने के कारण उनकी भावनाओं की कद्र नहीं की जाती है.. उन्हें समाज सम्मान से नहीं देखता है। इस फिल्म को करीब 40 से भी ज्यादा देशों के फिल्म समारोहों में दिखाया गया है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों (International Film Festivals) में काफी सराहना भी मिली है।

क्या था आशीष का स्ट्रगल – Ashish Sharma

आशीष (Ashish) ने बताया कि ये फिल्म उनकी ही लिखी हुई थी, और निर्माता भी वहीं थे। एक किन्नर का किरदार भी उन्होंने ही लिखा था, और जैसे जैसे वो लिख रहे थे, वैसे वैसे उन्हें खुद से डर लगने लगा था, वो जानते थे कि फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तो होगा कि साथ ही क्या इमोशनली और मेंटली वो इस किरदार के साथ न्याय कर पायेंगे। वो चाहते थे कि उनकी एक्टिंग रियल लगनी चाहिए न की ओवर एक्टिंग लगे… किरदार को खुद से लिखने के कारण उन्हें पता था कि उन्हें अपने किरदार से क्या चाहिए, इस डर और जरूरत ने उन्हें ये कॉंफिडेंस दिया और अपने किरदार को जीने की उनमें हिम्मत आ गई।

और पढ़े: NEET परीक्षा पैनल के वो 2 प्रोफेसर, जिन्होंने 10 लाख में बेचा बच्चों का भविष्य! जानें किन-किन हाथों से हुआ ये सौदा? | NEET Paper Leak 2026

आशीष का ट्रांसजेंडर वाला रोल – Ashish Sharma

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर के तौर पर उनका एक मेल कैरेक्टर से अफेय़र चलता है, जिसके साथ आशीष के कई इंटीमेट सीन्स भी है, वो मेल कैरेक्टर के साथ रोमांस करते नजर आये है, जिसकी काफी चर्चा हुई है लेकिन आशीष (Ashish Sharma) का मानना है कि कोई भी सीन केवल सनसनी फैलाने और लोकप्रियता पाने के लिए जबरन नहीं डाले गए है। ये सीन्स उस इमोशनल ट्रामा को दिखाता है जो एक ट्रास्जेंडर (Transgender) होने पर सहना पड़ता है। आशीष ने कहा कि उन्होंने उस प्यार को पर्दे पर प्रदर्शित किया है जो किसी को भी हो सकता है, उसके लिए किसी जाति धर्म, या किसी जेंडर के दायरे में नही बांधा जा सकता है। फिलहाल ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफोर्म स्टेज पर देखने को मिलेगी। अगर आप भी आशीष शर्मा के फैंस है तो आपको खेंजड़ी जरूर देखनी चाहिए।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds