बस एक बार केस अपने ऊपर ले लो… असगर अली हत्याकांड में वायरल हुई ऑडियो क्लिप्स से मचा हड़कंप| Agra Transporter Murder Case

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
Nandani | Nedrick NewsAgra Published: 18 मई 2026, 07:14 AM | Updated: 18 मई 2026, 07:15 AM

Agra Transporter Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत का मामला अब और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। इस केस में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तीन कथित ऑडियो क्लिप्स ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। दावा किया जा रहा है कि इन ऑडियो क्लिप्स में कथित पत्रकार रवि यादव और नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय पाल यादव के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, इन ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अजय पाल यादव, रवि यादव से पूरे मामले की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि “बस एक बार इसे अपने ऊपर ले लो, मैं और मेरी पत्नी जिंदगी भर तुम्हारी गुलामी करेंगे।” ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, अजय पाल यादव ने इन क्लिप्स को फर्जी बताते हुए दावा किया है कि इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया है।

और पढ़ें: किराया न चुका पाने पर पत्नी और बेटी को मकान मालिक को सौंपा! कई बार हुआ शोषण | Gujarat crime News

गोदाम के पास मिला था असगर अली का शव| Agra Transporter Murder Case

जानकारी के मुताबिक, शाहगंज इलाके के मेवाती नगला निवासी असगर अली ट्रांसपोर्ट का काम करते थे और ‘अजमन ट्रांसपोर्ट’ नाम से कारोबार चलाते थे। तीन अप्रैल को वह अपनी गाड़ी लेकर निकले थे। आरोप है कि कौरई टोल के पास जीएसटी अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को रोका था।

बताया गया कि अधिकारियों ने असगर अली को वाहन से उतार दिया और उनकी गाड़ी को पकड़कर जयपुर हाउस स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय ले जाया गया। इसके अगले दिन सुबह असगर अली का शव उनके गोदाम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था।

बेटे ने जताई थी हत्या की आशंका

असगर अली की मौत के बाद उनके बेटे सजमन अली ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। शिकायत में जीएसटी अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय पाल यादव, कथित पत्रकार रवि यादव, कामरान वारसी और चालक दिनेश सोलंकी के नाम शामिल किए गए थे।

शुरुआत में पुलिस इस मामले को हिट एंड रन केस मानकर जांच कर रही थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद केस में बड़ा बदलाव किया गया। पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया। जांच में कथित पत्रकार रवि यादव और कामरान वारसी को मुख्य आरोपी माना गया है।

वायरल ऑडियो ने बढ़ाई हलचल

हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद रवि यादव की पत्नी निशा यादव ने सोशल मीडिया पर तीन ऑडियो क्लिप्स वायरल कर दीं। इन क्लिप्स में कथित तौर पर रवि यादव खुद को बेगुनाह बताते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में रवि यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि “जब मैं गाड़ी चला ही नहीं रहा था, तो मेरे ऊपर फैसला कैसे ले लिया गया?” इसके जवाब में दूसरी ओर से आवाज आती है कि “तुम बस एक बार यह अपने ऊपर ले लो, तुम्हें मजिस्ट्रेट के सामने भी खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।”

इन ऑडियो क्लिप्स के वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन ऑडियो की सत्यता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने कहा कि ट्रांसपोर्टर हत्याकांड की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल, आगरा का यह चर्चित मामला लगातार नए खुलासों और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस अब वायरल ऑडियो, डिजिटल सबूत और आरोपियों की भूमिका को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

और पढ़ें: NEET केस में चौंकाने वाला ट्विस्ट, NTA की ही एक्सपर्ट निकली पेपर लीक की मास्टरमाइंड| Neet Paper Leak

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds