Odisha Murder Case: गोद ली हुई बेटी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की मां की हत्या, अफेयर और संपत्ति बना वजह

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 19 मई 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 19 मई 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Odisha Murder Case: ओडिशा के गजपति जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 13 वर्षीय लड़की ने उन दो युवकों के साथ मिलकर अपनी ही दत्तक मां की हत्या कर दी, जिनसे उसके रिश्ते थे। यह वारदात 29 अप्रैल को परलाखेमुंडी शहर में अंजाम दी गई। हत्या की वजह मां द्वारा प्रेम संबंधों का विरोध करना और संपत्ति पर कब्ज़े की चाहत बताई गई है।

और पढ़ें: Ballia Crime News: बलिया में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दहलाया गांव, शव को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंका

सड़क से उठाकर बनाया था अपना बच्चाOdisha Murder Case

करीब 14 साल पहले राजलक्ष्मी कर और उनके पति को भुवनेश्वर की एक सड़क किनारे तीन दिन की नवजात बच्ची मिली थी। संतान ना होने के कारण उन्होंने उस बच्ची को गोद ले लिया और अपना बना लिया। एक साल बाद पति की मृत्यु हो गई, लेकिन राजलक्ष्मी ने अकेले ही उस बच्ची को पाल-पोसकर बड़ा किया। बाद में वह उसे पढ़ाई के लिए परलाखेमुंडी ले गईं और वहीं एक किराए के मकान में रहने लगीं।

रिश्ते पर ऐतराज बना जानलेवा कारण

समय के साथ लड़की की दोस्ती दो युवकों—गणेश रथ (21), जो मंदिर का पुजारी है, और दिनेश साहू (20)—से हो गई। दोनों उससे उम्र में काफी बड़े थे। जब राजलक्ष्मी को इन संबंधों का पता चला तो उन्होंने सख्ती से इसका विरोध किया। यह विरोध ही बेटी को इतना नागवार गुज़रा कि उसने अपनी मां को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के मुताबिक, गणेश ने लड़की को उकसाया कि मां की हत्या कर दी जाए ताकि कोई उनकी राह में बाधा न बने और साथ ही उनकी संपत्ति पर भी कब्जा हो सके।

सोशल मीडिया चैट ने खोला राज

हत्या के बाद राजलक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों ने इसे दिल का दौरा बताया और अगले दिन भुवनेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन सच्चाई ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाई। करीब दो हफ्ते बाद राजलक्ष्मी के भाई सिबा प्रसाद मिश्रा को लड़की का मोबाइल मिला, जिसमें इंस्टाग्राम चैट्स के ज़रिए पूरे हत्याकांड की योजना का खुलासा हुआ। इसमें सोने के गहनों और नकदी को हथियाने की बातचीत भी सामने आई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, गहने और सबूत बरामद

राजलक्ष्मी के भाई ने 14 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लड़की और उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि लड़की ने मां को नींद की गोलियां दीं और बेहोश होने पर दोनों लड़कों को बुलाकर तकिए से उसका दम घोंट दिया। पुलिस ने तीनों के पास से लगभग 30 ग्राम सोने के गहने, तीन मोबाइल फोन और दो तकिए बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल अपराध में हुआ था।

यह मामला एक मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला है। एक महिला जिसने किसी अनजान बच्ची को गले लगाकर जीवन भर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बच्ची ने प्यार और संपत्ति के लालच में उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया में जुटी है, लेकिन यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

और पढ़ें: Pollachi Gangrape Case: कोयंबटूर पोल्लाची यौन उत्पीड़न केस में 6 साल बाद 9 दोषियों को उम्रभर की सजा, 85 लाख रुपए का मुआवज

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds