Nikita Singhania Got Bail: AI इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामला! पत्नी और ससुरालवालों को जमानत, पिता ने जताया दुख

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 जनवरी 2025, 05:30 AM Updated: 05 जनवरी 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Nikita Singhania Got Bail: पिछले साल बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मृतक के परिवार ने गहरी निराशा जताई है। मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने जमानत के फैसले पर दुख जताते हुए कहा कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उनके वकील चंदन के श्रीवास्तव ने कहा, “जमानत मिलने से हम बहुत परेशान हैं। हमें इतनी जल्दी जमानत की उम्मीद नहीं थी। कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे।”

और पढ़ें: Tushar Singh Bisht Delhi Crime: नोएडा का रिक्रूटर निकला साइबर अपराधी, फर्जी मॉडल बनकर 700 महिलाओं को ठगा, गिरफ्तार

क्या है मामला? (Nikita Singhania Got Bail)

9 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 40 पन्नों का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का एक वीडियो छोड़ा था। आरोपों के अनुसार, तलाक के लिए अतुल पर तीन करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।

2020 में शादी के बाद, अतुल और निकिता के बीच विवाद बढ़ गया था। तलाक की प्रक्रिया के दौरान उनके रिश्ते और भी खराब हो गए।

निकिता ने गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

निकिता सिंघानिया ने अपनी गिरफ्तारी और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को कोर्ट में चुनौती दी थी। उनके वकील भरत कुमार ने जमानत की मांग करते हुए इसे गैर-कानूनी बताया था। 14 दिसंबर को गुरुग्राम से निकिता और प्रयागराज से उनकी मां और भाई को गिरफ्तार किया गया था।

परिवार ने पोते की कस्टडी मांगी- Atul Subhash suicide case

अतुल के माता-पिता ने अपने चार साल के पोते की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि निकिता अपने बेटे के साथ कोई अनहोनी कर सकती है।

जांच और आगे की कार्रवाई

अतुल के वकील विनय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी लिखावट की भी जांच चल रही है। वकील ने कहा, “हम ऑर्डर शीट का विश्लेषण करने के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।”

अतुल सुभाष के वकील ने बताया आगे का प्लान

कोर्ट के फैसले के बाद अतुल सुभाष के वकील विनय सिंह ने कहा, “जमानत मंजूर हो गई है। हम ऑर्डर शीट का इंतजार कर रहे हैं। हमारी दलील तथ्यात्मक जानकारी और उत्पीड़न पर थी। सुसाइड नोट को फोरेंसिक के पास भेजा गया है, लेकिन अभी इस पर विचार नहीं किया गया है। उनका सुसाइड वीडियो भी फोरेंसिक के पास भेजा गया है। उनकी हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है।”

अधिवक्ता विनय सिंह ने आगे कहा, “हम पूरे परिवार के साथ हैं। हम परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। हम इसे (जमानत आदेश) चुनौती देंगे। आदेश पत्र को देखने और उसका विश्लेषण करने के बाद, हम कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।”

सामाजिक चर्चा का विषय बना मामला

इस मामले ने सामाजिक और कानूनी बहस को जन्म दिया है। परिवार का कहना है कि वे न्याय पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

और पढ़ें: Bihar Crime News: दुष्कर्म में विफल होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने महिला पर किया खौफनाक हमला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds