यहां शादी के 3 दिन तक नवविवाहित जोड़े को नहीं जाने दिया जाता टॉयलेट, वजह जानकर दिमाग घूम जाएगा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 30 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जिस भी घर में शादी होती है, वहां खुशियों का माहौल छा जाता है। शादी वाले घर में चारों तरफ रौनक छा जाती है। शादी में खूब धूमधाम तो होती है, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की रस्में भी निभाई जाती है। लोग अपने धर्म के मुताबिक अपने रीति रिवाज से शादी करते हैं। कुछ रीति रिवाज तो काफी मजेदार होते हैं। वहीं कुछ रिवाज ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। 

ऐसे ही एक बेहद ही चौंकाने वाले रिवाज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस रिवाज के मुताबिक वो जोड़ा जो शादी करके आता है वो टॉयलेट नहीं जा सकता, वो भी पूरे तीन दिनों तक। जी हां, ऐसी रस्म सच में निभाई जाती हैं, इंडोनेशिया में। यहां नए शादीशुदा जोड़े के तीन दिन टॉयलेट जाने पर पाबंदी होती है। अब आप इसके बारे में जानकर सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा करने के पीछे लॉजिक क्या है? तो आइए इसके बारे में भी हम आपको बता देते हैं…

इस समुदाय के लोग निभाते हैं ये रस्म

इंडोनेशिया में एक समुदाय है, टीडॉन्ग, जिसमें ये अनोखी रस्म निभाई जाती हैं। इस समुदाय के लोग इसे एक महत्वपूर्ण रस्म मानते हैं और पूरी संजीदगी से निभाते भी हैं। ये रस्म अच्छी तरीके से निभाई जाए, इसलिए नवविवाहित जोड़े को कम खाना-पानी दिया जाता है, जिससे उन्हें टॉयलेट ना जाना पड़े। 

रस्म के पीछे हैं कई वजहें…

अब आपको इस अनोखी रस्म की वजह के बारे में बता देते हैं। इस रस्म को निभाने की कई वजहें बताई जाती है, जिनमें से एक ये है कि शादी एक पवित्र समारोह होता है। अगर वर-वधू शौचालय जाते हैं, तो इससे उनकी पवित्रता भंग होती है और वो अशुद्ध हो जाते हैं। जिसकी वजह से शादी के तीन दिनों तक ऐसा कोई करता है तो उसे अपशगुन मान जाता हैं।

इस रस्म के पीछे एक वजह नवविवाहित जोड़ों को बुरी नजर से बचाना भी है। समुदाय के लोगों का मानना है कि मल त्याग करने वाली जगह पर गंदगी होती है और इससे वहां पर नकारात्मक शक्तियां होती है। अगर शादी के तुरंत बाद ही दुल्हा-दुल्हन वहां जाएंगे, तो इससे उन पर नकारात्मता का प्रभाव पड़ सकता है। और इससे उनकी दांपत्य जीवन में समस्याएं आएगी। रिश्ता खराब होगा और नवविवाहित जोड़े की शादी टूट सकती है।

इस रस्म को निभाना की एक और वजह है, वो ये कि समुदाय के लोगों की मान्यता के मुताबिक शादी के तुरंत बाद अगर वर-वधू टॉयलेट का इस्तेमाल करेंगे, तो ये उनके लिए काफी नुकसानदायक  साबित हो सकता है। दोनों में से किसी एक की जान पर खतरा हो सकता है और इससे नई शादीशुदा जिंदगी नष्ट भी हो सकती है। इन कारणों से इंडोनेशिया में इस समुदाय के लोग ये अनोखी रस्म निभाते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds