फिल्म लवर्स के लिए अगस्त होगा स्पेशल: अक्षय से अजय तक…इन सुपरस्टार्स की ये फिल्में होगी रिलीज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 28 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला अगस्त का महीना काफी एक्साइटेड होने वाला है। वो लोग जो नई-नई फिल्में का इंतेजार कर रहे हैं, उनके लिए अगस्त स्पेशल होगा। कोरोना की थमती लहर के चलते अब कई जगहों पर थिएटर्स खुलने लगे है। इसके चलते अगस्त में कुछ फिल्में थिएटर में रिलीज होने के आसार है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई फिल्में आएगी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर मनोज वाजपेयी, अजय देवगन की फिल्में शामिल रहेगीं। तो आइए ऐसे में अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम पर एक नजर डाल लेते हैं…

अतरंगी रे- 6 अगस्त

अक्षय कुमार, सारा अली खान स्टारर अतरंगी रे अगस्त में रिलीज होने जा रही है। ये मूवी 6 अगस्त को थिएटर में रिलीज होनी है। इस मूवी में धानुष भी नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म इस साल ही वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से टल गई। अक्षय, सारा के फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। 

डायल 100- 6 अगस्त

मनोज वाजपेयी की फिल्म डायल 100 भी 6 अगस्त को ही आने वाली है। इसमें उनके अलावा नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी लीड रोल में नजर आएगीं। ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। मूवी में मनोज वाजपेयी एक इमरजेंसी कॉल ऑपरेटर में दिखाई देंगे। 

शेरशाह- 12 अगस्त

शेरशाह फिल्म अमेजन प्राइम पर 12 अगस्त को आएगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आएंगे। कियारा भी मूवी का हिस्सा हैं। पहले फिल्म जुलाई में आनी थीं, लेकिन कोरोना की वजह से ये भी टल गई। अब 12 अगस्त को शेरशाह OTT पर रिलीज होने जा रही है। 

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया- 13 अगस्त

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भी आने वाले महीने में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये फिल्म आएगी। मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। भुज में अजय स्क्वाड्रन लीडर विजय कुमार कार्णिक की भूमिका में नजर आएगी। अगर कोरोना नहीं होता तो मूवी पिछले साल ही थिएटर में रिलीज हो जाती। 

जयेशभाई जोरदार- 27 अगस्त

रणवीर सिंह स्टारर कॉमेडी मूवी जयेशभाई जोरदार भी अगस्त में आएगी। ये फिल्म 27 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर एक गुजराती लड़के के किरदार में नजर आएंगे। जयेशभाई महिलाओं की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करता है। मूवी फिलहाल तो थिएटर में ही रिलीज करने की प्लानिंग है। 

सूर्यवंशी की भी जल्द रिलीज होने की संभावना

इसके अलावा लंबे वक्त से अटकी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अगस्त में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। ये मूवी पिछले साल मार्च में ही आने वाली थी, लेकिन तब कोरोना का साया देश पर छा गया और इसके बाद से ही सूर्यवंशी लगातार टल रही है। मेकर्स इसे थिएटर में ही रिलीज करने पर अड़े हैं, जिसकी वजह से फैंस को मूवी के लिए लंबा इंतेजार करना पड़ रहा है। कोरोना कम होते ही देश के कई हिस्सों में थिएटर दोबारा से खुलने लगे है। ऐसे में संभावना है सूर्यवंशी भी जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds