PM मोदी की एक टॉफी ने मचा दिया हंगामा! मेलोनी को Melody गिफ्ट करते ही भारत में स्टॉक खत्म| Modi Meloni viral video

Nandani | Nedrick News Published: 20 मई 2026, 01:35 PM Updated: 20 मई 2026, 01:39 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Modi Meloni viral video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह सिर्फ कूटनीति या मुलाकात नहीं, बल्कि एक छोटी-सी टॉफी बन गई है। पीएम मोदी ने अपनी इटली यात्रा के दौरान पीएम मेलोनी को पारले की ‘Melody’ टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, और यही पल सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।

जैसे ही वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर #Melodi ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस पल को बेहद हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

और पढ़ें: BRICS Trade Report: ब्रिक्स देशों पर बढ़ती भारत की निर्भरता बनी चिंता, 224 अरब डॉलर पहुंचा व्यापार घाटा

टॉफी का ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा गया| Modi Meloni viral video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद भारत में मेलोडी टॉफी की डिमांड अचानक बढ़ गई। हालत यह हो गई कि Blinkit, Zepto और Instamart जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ही घंटों में टॉफी का स्टॉक खत्म हो गया। दिलचस्प बात यह है कि जिस टॉफी की कीमत एक रुपये से भी कम है, उसी ने ऑनलाइन मार्केट में ऐसा क्रेज बना दिया जो बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी नहीं बना पाते।

कैसे शुरू हुआ पूरा ट्रेंड?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें पीएम मोदी उन्हें मुस्कुराते हुए ‘Melody’ टॉफी देते नजर आए। वीडियो के साथ मेलोनी ने लिखा — “Thank you for the gift.”

इसके बाद पीएम मोदी ने भी इटली दौरे से जुड़ी बातचीत और दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने की बात कही गई थी।

सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुआ ‘Melodi’

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर #Melodi एक बार फिर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स, मजेदार रील्स और पोस्ट बनाना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि एक छोटी-सी टॉफी ने भारत में “डिजिटल शुगर क्रांति” जैसी स्थिति बना दी है।

दुकानों पर भी बढ़ी मांग

ऑनलाइन ही नहीं, कई शहरों में लोकल दुकानों पर भी मेलोडी टॉफी की मांग अचानक बढ़ गई। दुकानदारों के मुताबिक, लोग सिर्फ इसी नाम की टॉफी पूछ रहे हैं और कई जगह स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई है।

इटली दौरे पर पीएम मोदी

फिलहाल पीएम मोदी अपने यूरोप दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। इस दौरान भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त लेख में कहा कि भारत और इटली अब सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि रणनीतिक साझेदार हैं। आने वाले समय में टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें: अब नहीं संभले तो पीढ़ियां चुकाएंगी कीमत – नीदरलैंड्स में PM मोदी की चेतावनी| PM Modi Netherlands Visit

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds