मराठा वॉरियर्स पर बनी इन फिल्मों ने की छप्पर फाड़ कमाई, राजा शिवाजी ने रचा नया इतिहास। Maratha Warriors films

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 14 May 2026, 08:13 AM | Updated: 14 May 2026, 08:13 AM

Maratha Warriors films: अभी हाल ही में 1 मई 2026 को रितेश देशमुख की ड्रीम प्रोजेक्ट और महाराष्ट्र के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर बेस्ड फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर रिलिज हुई और इस फिल्म में मौजूद सितारों ने फिल्म को पावरफुल फिल्म बना दिया..इस फिल्म को बनाने में करीब 75 करोड़ रूपय लगे थे, लेकिन अब इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड पिछले 12 दिनो में करीब 87 करोड़ रूपय की कमाई करके ये मराठी सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शिवाजी राजा मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। ये केवल मराठी भाषा में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा में भी रिलिज हुई थी, जो अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है.. लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है जब मराठा वॉरियर्स की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा गया है, अपने इस लेख में हम बात करेंगे ऐसी फिल्मों के बारे मे, जिसमें मराठा सम्राज्य की महान और साहसी भरे इतिहास को दिखाया गया है।

और पढ़े: क्या बदला जा रहा है पंजाब का गौरवशाली इतिहास? पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों को लेकर मचा बवाल – Punjab History

छावा – Chhaava

साल 2025 की एक ऐसी फिल्म जिसने विक्की कौशल के करियर में चार चांद लगा दिया। छावा, जिसका मतलब होता है शेर का बच्चा, और ये फिल्म बेस्ड थी वीर शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज पर.. जिसमें विक्की कौशल संभाजी के रोल में थे.. तो वहीं रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले के रोल में नजर आई थी, 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकोर्ड तोड़ते हुए करीब 809 करोड़ रूपय की कमाई की थी।

2, तन्हाजी-Tanhaji

द अनसंग वारियर – साल 2020 में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की एक ऐसी फिल्म जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिये थे। इस फिल्म में अजय देवगन ने वीर शिवाजी के परम मित्र और उनके एक वीर योद्धा तानाजी मालुसरे का रोल प्ले किया है, जो अपने बेटे की शादी को छोड़ कर छत्रपति शिवाजी (Chhatrapati Shivaji) के लिए दुश्मनों से लोहा लेते है और एक हाथ कटने के बाद भी कोंधना किले को फिर से हासिल करने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते है। 151 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 407 करोड़ रूपय की कमाई की थी।

और पढ़े: हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था… 15 की उम्र में शादी पर मौसमी चटर्जी का खुला राज| Moushumi Chatterjee News

3, बाजीराव मस्तानी-Bajirao Mastani

साल 2015 की एक ऐसी मराठा वॉरियर पर बेस्ड मूवी, जो युद्ध के मैदान में तो दुश्मनो के छक्के छुड़ाता ही है लेकिन प्यार के लिए भी कुछ भी कुर्बान करने के लिए तैयार होता है। ये फिल्म बेस्ड है  मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी, समर्पण और त्याग पर। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा (Ranveer Singh, Deepika Padukone, and Priyanka Chopra) मुख्य भूमिका में थे। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 356 करोड़ का कारोबार किया था।

4, पवनखिंड – Pavankhind

साल 2022 की एक मराठी भाषा की हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म पवनखिंड, मराठा सेना के एक सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे की उस वीरता की कहानी है, जब उन्होंने सिद्दी जौहर की बीजापुर सेना से छत्रपति शिवाजी महाराज की रक्षा की और मराठा सम्राज्य की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। ये युद्ध पवन खिंड में ही हुआ था। इस फिल्म ने करीब 75 करोड़ की कमाई की थी, जो कि मराछी इंड्स्ट्री की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ये वो फिल्में है जो मराठा सम्राज्य और उनके लड़ाकों की उस कहानी को कहती है जिसके बारे में अक्सर किताबों में भी नहीं बताया जाता है। लेकिन भारत को हमेशा इन पर गर्व रहेगा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds