आम खाने के शौकीन हैं और डायबिटीज भी है? पहले जान लें कितने आम खा सकते हैं? Mango Intake for Diabetics

👤 Nandani | Nedrick News 📍 Ghaziabad 🕒 Published: 09 जून 2026, 09:07 AM 🔄 Updated: 09 जून 2026, 09:08 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mango Intake for Diabetics: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार आ जाती है। स्वाद और खुशबू से भरपूर यह फल लगभग हर उम्र के लोगों की पसंद होता है। यही वजह है कि आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। हालांकि जहां आम प्रेमी इसका इंतजार करते हैं, वहीं डायबिटीज के मरीजों के मन में एक सवाल बार-बार उठता है कि क्या वे आम खा सकते हैं या इससे उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है?

आम में प्राकृतिक शर्करा (नेचुरल शुगर) और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, इसलिए मधुमेह के मरीजों के लिए इसकी मात्रा और सेवन का तरीका बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखा जाए तो कई डायबिटीज मरीज भी आम का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़ें: रिश्तेदारों की भीड़ ने बढ़ाया खतरा! 19 दिन का बच्चा गंभीर हालत में पहुंचा… डॉक्टर बोले- ये गलती न दोहराएं| Newborn care mistakes

क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? Mango Intake for Diabetics

नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की संस्थापक और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए आम पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित है और वह नियमित रूप से अपनी सेहत का ध्यान रख रहा है, तो वह सीमित मात्रा में आम खा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर नियंत्रित शुगर वाले मरीजों के लिए दिनभर में एक आम या लगभग 100 से 150 ग्राम आम का सेवन सुरक्षित माना जाता है। हालांकि यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, दवाओं और शारीरिक गतिविधियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

किन मरीजों को आम खाने से बचना चाहिए?

डाइटिशियन के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड शुगर लगातार अनियंत्रित रहता है या जिनकी शुगर बार-बार बढ़ी हुई रहती है, उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। ऐसे मरीजों में आम का सेवन ब्लड शुगर को और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की शुगर नियंत्रण में नहीं है, तो आम को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

आम खाने का सही समय क्या है?

सिर्फ आम खाना ही नहीं, बल्कि उसे किस समय खाया जा रहा है, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को कभी भी आम खाली पेट नहीं खाना चाहिए। आम का सेवन हमेशा मुख्य भोजन (मेन मील) के बाद करना बेहतर माना जाता है। ऐसा करने से शरीर में मौजूद शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है और ब्लड शुगर अचानक तेजी से बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

जूस की जगह फल खाना ज्यादा फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज मरीजों को मैंगो जूस से बचना चाहिए। जूस में फाइबर की मात्रा कम हो जाती है और शुगर तेजी से शरीर में पहुंच सकती है। इसके बजाय आम को छोटे-छोटे टुकड़ों या स्लाइस के रूप में खाना ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है। इससे शरीर को फाइबर भी मिलता है और शुगर का असर अपेक्षाकृत नियंत्रित रहता है।

इन चीजों के साथ खाने से मिल सकता है फायदा

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार, आम को प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ खाने से ब्लड शुगर नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर दही, बादाम, अखरोट या अन्य नट्स के साथ आम का सेवन किया जा सकता है। इससे शुगर का अवशोषण धीरे-धीरे होता है और शरीर को बेहतर पोषण भी मिलता है।

बहुत ज्यादा पका आम हो सकता है नुकसानदायक

विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि आम चुनते समय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। बहुत ज्यादा पके हुए आम में शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। इसलिए संतुलित रूप से पका हुआ आम चुनना बेहतर रहता है। साथ ही आम खाने के बाद नियमित रूप से ब्लड शुगर की निगरानी करना भी जरूरी है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि शरीर उस फल पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।

डॉक्टर की सलाह लेना सबसे जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और सभी मरीजों की जरूरतें भी अलग होती हैं। इसलिए किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।

कुल मिलाकर, डायबिटीज के मरीज आम का स्वाद ले सकते हैं, लेकिन मात्रा, समय और खाने के तरीके का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही संतुलन और नियमित निगरानी के साथ आम गर्मियों में भी आपकी थाली का हिस्सा बन सकता है।

और पढ़ें: कोविड के बाद युवाओं के कूल्हे हो रहे कमजोर! 30 की उम्र में बढ़ रहे हिप सर्जरी के मामले| Health News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds