Low-budget Movie: ना कोई मेगास्टार, ना 100 करोड़ का बजट और ना ही कोई भारी-भरकम VFX! क्या आप यकीन करेंगे कि सिर्फ 50 लाख में बनी फिल्म 120 करोड़ कमा सकती है? जी हां, साल 2025 में एक ऐसी ही फिल्म आई जिसने ‘हनुमान अंश’, ‘आवारापन 2’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ दे दी।
मात्र 50 लाख के बजट में बनी ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने वर्ल्डवाइड 120 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके सिनेमा का पूरा इतिहास बदल कर रख दिया। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी!
शुरुआत बेहद ठंडी फिर आया टर्निंग पॉइंट
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की शुरुआत बेहद ठंडी रही थी। जब यह थिएटर्स में रिलीज हुई, तो बड़े स्टार्स न होने के कारण इसे बहुत कम स्क्रीन्स मिले और पहले दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा छाया रहा। Box Office Experts ने तो इसे फ्लॉप तक मान लिया था।
लेकिन असली जादू शुरू हुआ तीसरे और चौथे हफ्ते में! फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (यानी दर्शकों की तारीफ) के दम पर अचानक सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगने लगीं। जो फिल्म चंद लाखों के लिए तरस रही थी, उसने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देखते ही देखते कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया।
कहानी में ऐसा क्या था जिसने करोड़ों दिल जीत लिए
आखिर इस 50 लाख की फिल्म की कहानी में ऐसा क्या था, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया? कहानी है जूनागढ़ के एक सीधे-साधे ऑटो ड्राइवर ‘लालो’ की। लालो एक आम इंसान है, लेकिन अपनी कुछ बुरी आदतों की वजह से वो एक बहुत बड़ी मुसीबत और कर्ज के जाल में फंस जाता है।
जब उसे बचने का कोई रास्ता नहीं सूझता, तब उसकी जिंदगी में एंट्री होती है ‘कृष्णा’ नाम के एक साधारण से दिखने वाले इंसान की। यह कोई और नहीं, बल्कि साक्षात भगवान कृष्ण होते हैं, जो एक आम इंसान के रूप में लालो की मदद करने आते हैं। फिल्म में भगवान और भक्त के बीच के इस अनोखे रिश्ते, कॉमेडी और इमोशन को इतने बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है कि थिएटर्स में बैठे दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए।
फिल्म ने रचा इतिहास ( Low-budget Movie)
लालो-कृष्णा सदा सहायते की यह ऐतिहासिक सफलता सिर्फ एक फिल्म की जीत नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा बदल रहा है। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दर्शक अब सिर्फ बड़े नाम, महंगे सेट्स या एक्शन के दीवाने नहीं हैं।
अगर कहानी में दम हो और भावनाएं सच्ची हों, तो 50 लाख की फिल्म भी 120 करोड़ का इतिहास रच सकती है। इस फिल्म ने गुजराती सिनेमा को एक नई पहचान दी है और आने वाले कई नए फिल्ममेकर्स को यह हौसला दिया है कि बिना बड़े बजट (Low-budget Movie) के भी दुनिया जीती जा सकती है।
तो, क्या आपने यह फिल्म देखी है? आपको लालो और कृष्णा की यह जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।












































