कॉलर पकड़ा, गला दबाया…अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता पर टूट पड़े लालू के लाल तेजप्रताप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अगस्त 2023, 05:30 AM Updated: 25 अगस्त 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे व बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का विडियो आया है और इस समय ये विडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- गृह मंत्री को भेट में मिली एक शख्स की कटी हुई उंगली. 

मंत्री तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी 

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो विडियो आया है इस विडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री तेज प्रताप यादव एक युवक को धक्का देकर धकेल रहे हैं. मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिस युवक को तेज प्रताप यादव ने धक्का दिया है उस शख्स का नाम सुमंत यादव है और कहा गया है कि ये शख्स पार्टी का कार्यकर्ता है. वहीं इस बात का पता नहीं चल पाया कि सुमंत यादव के साथ तेज प्रताप यादव ने ऐसी हरकत क्यों की?

मंत्री तेजप्रताप यादव को सुमंत यादव ने जैसे ही नमस्ते किया, तेज प्रताप यादव भड़क गए और जोर से धक्का देकर सुमंत यादव को धकेल दिया. वहीं पास में खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और लालू प्रसाद यादव के पटना जाने के बाद वीडियो को वायरल कर दिया.

आरजेडी के कार्यकर्ताओं को बताया गुलाम

वहीं इस विडियो को बीजेपी (BJP) ने शेयर करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा है. बीजेपी (BJP) ने आरजेडी (RJD) के कार्यकर्ताओं को गुलाम बताया है. बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि लालू यादव के लाल ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को मारकर बेहाल किया! आरजेडी के कार्यकर्ताओं की हालत गुलाम की तरह हो गई है. लात-मुक्का खाकर भी पीढ़ी दर पीढ़ी एक परिवार की ही गुलामी करनी है.’

लालू प्रसाद यादव के ससुराल का है विडियो

ये  वायरल वीडियो 22 अगस्त का बताया जा रहा है, जब तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ दो दिन के दौरे पर गोपालगंज आए हुए थे. लालू प्रसाद यादव सालों बाद अपनी सुसराल सेलार कला पहुंचे थे. वहीं उनके यहां आने पर सैकड़ों लोग लालू, रावड़ी और तेज प्रताप यादव के स्वागत में मौजूद थे. ये घटना उस वक्त हुई जब लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी के साथ ससुराल वाले घर में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान तेजप्रताप यादव को सुमंत यादव ने जैसे ही नमस्ते किया, तेज प्रताप यादव भड़क गए और जोर से धक्का देकर सुमंत यादव को धकेल दिया. वहीं पास में खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और लालू प्रसाद यादव के पटना जाने के बाद वीडियो को वायरल कर दिया. वहीं इस विडियो में ये भी देखा जा सकता है कि तेज प्रताप काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.

Also Read- 2024 चुनाव से पहले अपनी पार्टी ‘कांग्रेस’ के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने लगे मणिशंकर अय्यर, कई बार बीजेपी को पहुँचा चुके हैं फ़ायदा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds