Salaam Venky review : दर्शकों को इमोशनल कर देगी काजोल की ये फिल्म, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 09 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सिंगल मदर के रूप में काजोल ने की दमदार एक्टिंग

बड़े परदे पर काजोल (Kajol) की फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky)  रिलीज हुई है जो की बहुत ही इमोशनल फिल्म है.  यह फिल्म दर्शकों को रोने पर मजबूर कर देती है साथ ही ये फिल्म इंस्पायर भी करती है. इसी के साथ इस फिल्म में कई सारे मोड़ भी आते हैं जो कि बेहद ही इमोशनल है. 

Also Read- सलमान खान के ज़िन्दगी में हुई प्यार की एंट्री, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट.

जानिए क्या है फिल्म की कहानी 

यह फिल्म इच्छामृत्यु  जैसे विषय को उजागर करने की कोशिश करने वाली एक दिलचस्प कहानी है. इस फिल्म में गंभीर रूप से बीमार वेंकटेश कृष्णन उर्फ वेंकी विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) है, जो ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (duchenne muscular dystrophy) से पीड़ित है, और उसकी मां सुजाता प्रसाद (काजोल) उनको लेकर बहुत इमोशनल है। वहीं डॉक्टरों ने भविष्यवाणी की थी कि वेंकी 16 साल की उम्र के बाद जीवित नहीं रहेगा, हालांकि वह 24 साल की उम्र में मेडीकल साइंस को चुनौती देना जारी रखता है।  वहीं उनकी मां वेंकी को हर हाल में बेहतर देखना चाहती हैं ।

Salaam Venky review : दर्शकों को इमोशनल कर देगी काजोल की ये फिल्म, जानिए क्या है फिल्म की कहानी — NEDRICK NEWS

इच्छामुत्यु को वैध करने पर कानूनी लड़ाई 

वहीं वेंकी मरने से पहले अपने अंग दान करना चाहता है, और अपनी मां से इच्छामृत्यु की अपील करने का आग्रह करता है, लेकिन सुजाता उसकी ये  अंतिम इच्छा पूरी नहीं कर सकती।  वहीं सलाम वेंकी अंत तक राज्य बल्कि देश के कानून को चुनौती देते हुए सभी के दिलों पर एक छाप छोड़ते हैं। 

काजोल ने की दमदार एक्टिंग

एक सिंगल मदर के रूप में काजोल ने इस किरदार में दमदार एक्टिंग करी है. वहीं इस फिल्म में विशाल जेठवा भी अपने किरदार में बेहतर दिखे हैं।  इसी के साथ इस फिल्म में काजोल, विशाल जेठवा के साथ अहाना कुमर, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, राहुल बोस लीड रोल में हैं और आमिर खान भी हैं 

Salaam Venky review : दर्शकों को इमोशनल कर देगी काजोल की ये फिल्म, जानिए क्या है फिल्म की कहानी — NEDRICK NEWS

इन चीजों पर बेस्ड है फिल्म 

आपको बता दें, ये फिल्म रेवती द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 24 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नु वेंकटेश ( Kolavennu Venkatesh ) की ट्रू स्टोरी से इंस्पायर है। ये मूवी काल्पनिक उपन्यास द लास्ट हुर्रा ( The Last Hurrah ) पर बेस्ड है। रेवती द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 24 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नु वेंकटेश ( Kolavennu Venkatesh ) की ट्रू स्टोरी से इंस्पायर है। ये मूवी काल्पनिक उपन्यास द लास्ट हुर्रा ( The Last Hurrah ) पर बेस्ड है।

Also Read- बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को देखकर कन्फ्यूज हुए लोग.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds