Aryan को बचाने के लिए Shahrukh ने इन हाई-प्रोफाइल वकील को किया हायर, जो सलमान-संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 04 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बुरी तरह फंस चुके हैं। एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को अरेस्ट कर लिया। साथ ही उनको एक दिन की कस्टडी में भी भेजा गया था। 

आर्यन खान पर लग रहे गंभीर आरोप

वैसे ऐसा पहली बार तो बिल्कुल नहीं, जब ड्रग्स से बॉलीवुड का कनेक्शन सामने आया हो। कई बार इस तरह के केस में बॉलीवुड के सितारों का नाम उछलता आया है। अब बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस को ही देख लीजिए। इसमें कई बॉलीवुड के नाम केस से जुड़ गए। वो पूछताछ के लिए NCB के सामने पेश भी हुईं। ये मामला अब तक पूरी तरह से खत्म भी हुआ था। अब इस बार ड्रग्स केस की आंच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर तक पहुंच गई। उनके खुद के बेटे विवादों में घिरे। 

आर्यन खान उस पार्टी का हिस्सा थे, जहां पर NCB ने रेड मारी और वहां से भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी भी हुई। एजेंसी ने NCB को पहले हिरासत में लिया, जहां उनसे पूछताछ की गई और फिर अरेस्ट कर लिया। अब उनको दोबारा से आज कोर्ट में पेश होना है। 

वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे आर्यन का केस

आर्यन खान की पैरवी कोर्ट में करने के लिए शाहरुख खान ने एक बड़े ही हाई प्रोफाइल वकील सतीश मानशिंदे को चुना हैं। वो कोर्ट में आर्यन का बचाव कर रहे हैं। सतीश मानशिंदे की पहचान एक बड़े ही फेमस वकील के तौर पर होती हैं। उनके लिए बॉलीवुड से जुड़े हाई प्रोफाइनल केस लड़ना कोई नई बात नहीं है। सलमान खान से लेकर संजय दत्त और यहां तक की हाल ही में रिया चक्रवर्ती केस का भी केस उन्होंने ही लड़ा था। 

संजय दत्त-सलमान के केस लड़कर सुर्खियों में आए 

पहली बार वकील सतीश मानशिंदे तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 1993 में मुंबई बम धमाकों का संजय दत्त का केस लड़ा था। इस मामले में संजय को जमानत दिलाने के बाद वो एक काफी प्रभावी वकील देखे गए। 

संजय दत्त के अलावा सतीश मानशिंदे सलमान खान के भी संकटमोचक रहे। बताया जाता है कि काला हिरण वाला केस हो या फिर ड्रिंक एंड ड्राइव केस इन दोनों मामलों में ही सतीश मानशिंदे ने सलमान को जमानत दिलाई। 

रिया ने भी इन्हें किया था हायर

बीते साल सुशांत सिंह राजपूत का केस काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था। इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसीं। ड्रग्स के मामले में तो वो जेल तक चली गईं थीं। रिया और उनके भाई शौविक का केस भी कोर्ट में सतीश मानशिंदे ने ही लड़ा था और दोनों को जमानत दिलाई। 

अब शाहरुख खान भी उनसे यही उम्मीदें लगाए बैठे होंगे कि वो आर्यन खान का भी बचाव कोर्ट में करेंगे। 

सतीश मानशिंदे की फीस कितनी?

क्योंकि सतीश मानशिंदे इतने बड़े वकील हैं, तो जाहिर सी बात है कि उनकी फीस भी काफी ज्यादा होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि वो एक दिन के लिए 10 लाख की फीस चार्ज करते थे। हालांकि जब रिया चक्रवर्ती का केस सामने आया था, तो सतीश मानशिंदे की फीस पर सवाल भी खड़े हुए थे। 

दरअसल, रिया चक्रवर्ती कोई फेमस एक्ट्रेस तो थीं नहीं। ऐसे में सवाल उठने लगे कि रिया उनके जैसे महंगे वकील को हायर करने के लिए इतना पैसा कहां से ला रही हैं? उस दौरान सतीश मानशिंदे ने एक इंटरव्यू में अपनी फीस को लेकर कहा था कि जिस लेख के आधार पर उनकी फीस 10 लाख बताई जा रही है, वो 10 साल पुराना है। इस हिसाब से आज के समय में उनकी फीस और ज्यादा हो सकती है। मानशिंदे ने तब ये भी कहा था कि  अपने क्लाइंट्स से जो वो फीस लेते हैं, उससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए। 

बता दें कि सतीश मानशिंदे कर्नाटक के धारवाड़ के रहने वाले हैं। अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी कर, वो मुंबई आ गए थे। देश के टॉप क्रिमिनल लॉयर्स में रहे राम जेठमलानी के जूनियर वकील के तौर उन्होंने काम शुरू किया था। लंबे वक्त तक उनके नेतृत्व में मानशिंदे ने काम किया और तब उन्होंने सिविल और क्रिमिनल लॉ की बारिकियां भी सीख ली थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds