लखीमपुर कांड के बीच वायरल हो रही ये तस्वीर, भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने नजर आए शख्स को लेकर उठ रहे सवाल!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

रविवार को उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी हिंसा की आग में जल उठा। लखीमपुर में किसान बीजेपी का विरोध करने के प्लान में थे, लेकिन इसके कब हिंसक रूप ले लिया पता ही नहीं चला। पूरे घटना को लेकर बीजेपी मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा जबरदस्त विवादों में हैं। उन पर किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने के आरोप लगे हैं। 

लखीमपुर कांड को लेकर पूरे देश में बवाल

लखीमपुर में हुए इस कांड के चलते भारी बवाल पूरे देश में मचा हुआ है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर इस घटना पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। इस पर राजनीतिक बवाल भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता लखीमपुर जाने की तैयारी में थे, लेकिन इनको हिरासत में ले लिया गया। 

वायरल तस्वीर को लेकर उठ रहे सवाल

वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर पूरी घटना को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर इस कांड से जुड़ी एक तस्वीर वायरल है, जिसमें लखीमपुर में हिंसा के दौरान मौजूद एक शख्स ने जो टी-शर्ट पहनी है, वो विवाद का विषय बन गई। दरअसल, टी-शर्ट पर भिंडरावाले की तस्वीर छपी हुई है। 

साजिश का जता रहे कई लोग

ट्विटर पर कुछ कुछ हैंडल्‍स से टी-शर्ट के पीछे की भी तस्वीर साझा की, जिस पर खालिस्‍तान समर्थन में एक स्‍लोगन ल‍िखा है। भिंडरावाला की फोटो वाली टी-शर्ट पहनने वाले लोग गाड़ियों पर हमला करते दिख रहे हैं। वो  हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए हैं। इस तस्वीरों को लेकर ही बवाल मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर कई लोग पूछते नजर आ रहे हैं कि लखीमपुर में जो कुछ हुआ वो किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं?

लखीमपुर कांड के बीच वायरल हो रही ये तस्वीर, भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने नजर आए शख्स को लेकर उठ रहे सवाल! — NEDRICK NEWSलखीमपुर कांड के बीच वायरल हो रही ये तस्वीर, भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने नजर आए शख्स को लेकर उठ रहे सवाल! — NEDRICK NEWSलखीमपुर कांड के बीच वायरल हो रही ये तस्वीर, भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने नजर आए शख्स को लेकर उठ रहे सवाल! — NEDRICK NEWS 

बात अगर लखीमपुर में हुए कांड की करें तो अब तक 9 लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल बताए जा रहे हैं। योगी सरकार घटना को लेकर बुरी तरह से घिरी हुई है। विपक्ष के साथ साथ बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी मामले की सीबीआई जांच सरकार से कराने की मांग की है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds