T20 World Cup: सबसे ज्यादा डिमांड में भारत-पाक के मैच की टिकट, लाखों में रही है बिक!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का आयोजन इस वक्त यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट के कुछ ही मैच अब बाकी रह गए। इसके बाद सभी टीमें UAE में ही टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ती हुई नजर आएगीं। इस वर्ल्ड कप को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड है। 

इस बीच क्रिकेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि वो ये वर्ल्ड कप स्टेडियम में जाकर भी देख सकेंगे। जी हां, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 70 प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने को इजाजत दे दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं आईसीसी ने तो टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की ब्रिकी भी चालू कर दी। मैच के लिए टिकट फैंस https://www.t20worldcup.com/tickets बुक कर सकते हैं। 

अब बात टिकट के प्राइज की करें तो यूएई में सबस कम रेट की टिकट 600 रुपये में मिल रही है।  

333 गुना ज्यादा महंगी मिल रही टिकट

वहीं हर बार की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट हैं। यही वजह है कि इस मैच की टिकट लाखों रुपये तक में बिक रही है। सबसे महंगे टिकट का प्राइज 2 लाख रुपये तक बताया जा रहा है, जो सामान्य की तुलना में 333 गुना ज्यादा है। 

ये हैं कीमत…

वर्ल्ड कप के लिए अलग-अलग स्टैंड के दाम अलग हैं। शुरुआती टिकट का प्राइज 12,500 रुपए में है। वहीं 31,200 रुपये और 54,100 रुपए में फैंस प्रीमियम और प्लेटिनम स्टैंड की टिकट खरीदी जा सकती हैं। वैसे इन तीनों ही कैटेगिरी के टिकट करीब-करीब खत्म ही हो रही हैं। 

इसके अलावा स्काई बॉक्स और VIP स्वीट की टिकट का क्या प्राइज है, इसको लेकर अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी नहीं दी गई। हालांकि ये जरूर पता चला है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच के VIP स्वीट के दाम एक लाख 96 हजार रुपए है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के टिकट और ज्यादा होने के आसार है, क्योंकि भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच की टिकट के सबसे कम दाम 10,400 रुपए हैं। 

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और ये 14 नवंबर तक चलेगा। विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। जिसमें वो पाकिस्तान को टक्कर देती नजर आएगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds