शादी का झांसा दो साल का कोर्ट बैन और पवन सिंह से दुश्मनी, विवादों के भंवर में फंसे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव! Khesari Lal Yadav controversies

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 19 मई 2026, 11:52 AM Updated: 19 मई 2026, 11:52 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Khesari Lal Yadav controversies: भोजपुरी फिल्मों के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव वैसे तो काफी डाउन टू अर्थ सितारें कहलाते है। लेकिन विवादों से भी उनका पुराना रिश्ता है, कभी धोखेबाजी तो कभी अपने माता पिता को छोड़ने की कहानियों को लेकर काफी विवादों में रहे है.. मगर सबसे विवादित रहा उनका काजल राघवानी से रिश्ता औऱ काजल राघवानी का लगाया गया आरोप, जिसके कारण उनका खुद का रिश्ता भी काफी इफेक्ट हुआ औऱ उनकी इमेज भी.. अपने इस वीडियो में हम बात करेंगे खेसारी लाल यादव से जुड़े उन विवादों के बारे में.. जिसके कारण वो एक खूबसूरत अभिनेत्री के निशाने पर आ गए साथ ही पावर स्टार पवन सिंह के भी जानी दुश्मन बन गए…

Also Read: चप्पड़ चिड़ी का इतिहास जब बाबा बंदा सिंह बहादुर ने रचा इतिहास और देश को मिला सबसे ऊंचा विजय स्तंभ फतेह बुर्ज – History of Chappar Chiri

कैसे हुई करियर की शुरुआत – Khesari Lal Yadav controversies

खेसारी लाल यादव जिनका बचपन का नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है, एक गरीब परिवार में जन्में खेसारी के माता पिता दिल्ली में काम करते थे औऱ वो खुद गांव में मवेशी चराने औऱ दूध बेचने का काम करते थे। कला से प्यार होने के कारण उन्होंने 1998 में भोजपुरी थिएटर में काम शुरू कर दिया, साथ ही वो गाते भी थे। 2006 में उन्होंने चंदा देवी से शादी की थी, जिसके बाद वो खुद भी परिवार के साथ दिल्ली चले गए जहां वो ओखला में लिट्टी चोखा बेचते थे।

इसी दौरान उन्होंने अपना एलबम भी लॉच किया लेकिन वो फ्लॉप हो गया, जिसके बाद गुड्डू रंगीला के घर में नौकर बन कर काम किया.. फिर कुछ समय के बाद दूसरा एलबम लॉंच किया जो पसंद किया गया, इसके बाद वो मुम्बई आ गए … जहां उन्होंने काफी स्ट्रगल करने के बाद फिल्म साजन चले ससुराल पार्ट 1 में काम करने का मौका मिला.. खेसारी पूरे जान लगा कर फिल्म की.. औऱ ये फिल्म काफी हिट रही.. बस यहीं से उनका करियर हिट हो गया।

Also Read: US प्रतिबंधों और हॉर्मुज तनाव के बीच क्या रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत? India Russia Oil Deal

खेसारी ने पवन सिंह को वो विलन कहा – Khesari Lal Yadav controversies

लेकिन इसी के साथ उनके करियर में विवाद भी रहे। खेसारी काफी बेवाक है, नतीजा एक तरफ कुछ इसे उनकी सिंप्लीसिटी मानते है तो कुछ पब्लिसिटी स्टंट। खेसारी का सबसे पहला विवाद उनके शुरुआती करियर से ही पवन सिंह से रहा। दरअसल दोनो सितारों में से कौन बेहतर है इसकी प्रतिस्पर्धा के चक्कर में उनके फैंस काफी लड़ते थे लेकिन जब से राजनीति में दोनो ने कदम रखा है तब से खुल कर एक दूसरे पर कटाक्ष करते है। पवन सिंह जहां खेसारी को अपने लेवल का ही नहीं मानते, वहीं खेसारी ने पवन सिंह को वो विलन कहा जिसने जबरन भोजपुरी इंडस्ट्री के उद्योग पर कब्जा कर लिया है।

जब खेसारी को अभिनेत्री काजल राघवानी पसंद आ गई – Khesari Lal Yadav controversies

वहीं 2006 में शादी करने के बाद भी एक वक्त ऐसा था जब खेसारी को अभिनेत्री काजल राघवानी पसंद आ गई थी। इतना ही नहीं काजल ने भी उन्हें हरी झंडी दे दी क्योंकि खेसारी के कारण ही वो इंडस्ट्री में स्थापित हो पाई थी.. लेकिन करीब 5 सालो तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनो अलग हो गये। काजल राघवानी ने खुद दोनो के रिश्ते का खुलासा किया था। काजल ने खेसारी पर आरोप लगाया था उन्होंने काजल से शादी की वादा किया था.. जबकि वो पहले से शादीशुदा थे.. और काजल ने उनका भरोसा किया था, लेकिन जब बात शादी पर आई तो खेसारी ने उन्हें धोखा दे दिया..

जिसके कारण दोनो के बीच एक वॉर शुरु हो गया था। खेसारी ने सारे आरोपो को सिरे से खारिज किया था.. बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी खुलासा किया था कि काजल राघवानी ने उन्हें फोन करके खेसारी के परेशान करने की, उन्हें बेजज्त करने की बात कही थी। दोनो के ब्रेकअप के बाद दोनो ने कभी साथ काम नहीं किया। खेसारी की मुसीबतें यहीं नहीं रूकी.. साल 2021 में दिल्ली हाइकोर्ट ने खेसारी पर अलग अलग कंपनी के लिए गाने को लेकर बैन लगा दिया था।

स्टेज पर फैंस के साथ बदसलूकी – Khesari Lal Yadav controversies

ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि खेसारी ने कॉंट्रेक्ट साइन किया है कि वो उनके लिए ही 2 सालो तक गायेंगे लेकिन उन्होंने दूसरी कंपनी के लिए गाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद वो केवल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के लिए ही 2 सालों तक गाते रहे थे। स्टेज पर फैंस के साथ बदसलूकी हो या दूसरे कलाकार जैसे  कल्लू, समर सिंह, और रितेश पांडेय की औकात दिखाने की बात हो.. खेसारी किसी में भी पीछे नहीं रहे है… जिसने उन्हें इंडस्ट्री का तो दुश्मन बनाया ही उनकी इमेज भी खराब की। फिलहाल खेसारी धीरे धीरे इमेज सुधार रहे है लेकिन इसका कितना फायदा होगा वो देखने वाली बात होगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds