कैटरीना कैफ के बढ़े वजन पर तंज कसने वालों को सलमान खान ने दिया करारा जवाब, विक्की कौशल की चुप्पी पर उठे सवाल| Katrina Kaif body shaming

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 22 सितम्बर 2026, 04:30 AM Updated: 22 सितम्बर 2026, 04:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Katrina Kaif body shaming: गणेश चतुर्थी के मौके पर जब कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचीं, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह मामला इतना बड़ा विवाद बन जाएगा। मां बनने के बाद जब वे लोगों के सामने आईं, तो उनके बढ़े हुए वजन को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियां शुरू हो गईं। कई लोगों ने उनकी शारीरिक बनावट पर तंज कसे और यहां तक कह दिया कि वजन बढ़ने के बाद अब उनका फिल्मी करियर खत्म हो चुका है। हालांकि, इस तरह के व्यवहार के खिलाफ फिल्म जगत के कई साथी कलाकार कैटरीना के समर्थन में खुलकर सामने आए।

कैटरीना के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने उनका पक्ष लेते हुए आलोचना करने वालों को आईना दिखाया। वहीं सबसे जोरदार पलटवार सलमान खान की तरफ से देखने को मिला।

और पढ़ें: शादी का झांसा, नौकरी छुड़वाई और छोड़ गए साथ; महाभारत के भीम पर प्रताड़ना का आरोप, एयरपोर्ट से गिरफ्तार| Sourav Gurjar arrested news

सलमान खान ने लगाई क्लास| Katrina Kaif body shaming

एक शो के दौरान सलमान खान ने किसी का भी मजाक उड़ाने की इस आदत पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कोई कलाकार चाहे कुछ भी कर ले, कुछ लोगों का काम सिर्फ कमियां निकालना ही रह गया है। सलमान ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि लोग किसी के वजन, उसके चेहरे-मोहरे, परिवार या किसी महिला के मां बनने के बाद बदले शरीर पर भद्दे कमेंट्स करने लगते हैं। जब कोई महिला मां बनती है, तो वजन बढ़ना एक सामान्य और प्राकृतिक बात है। काम पर वापसी के वक्त फिटनेस दोबारा हासिल की जा सकती है, लेकिन किसी के निजी जीवन और मातृत्व के सफर का अनादर करना बिल्कुल गलत है। सलमान का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

विक्की कौशल की चुप्पी पर उठे सवाल

सलमान खान के इस कड़े रुख के बाद अब सारा ध्यान विक्की कौशल की तरफ चला गया है। जहां एक तरफ लोग कैटरीना को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे थे, वहीं अब कई लोग विक्की कौशल की खामोशी पर सवाल उठाने लगे हैं।


कहा जा रहा है कि जब पत्नी को लेकर इस तरह की गैर-जरूरी बातें कही जा रही थीं, तब विक्की को आगे आकर उनका पक्ष लेना चाहिए था। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि विक्की को इस मामले में सलमान से सीख लेनी चाहिए कि कैसे अपनों के लिए मजबूती से खड़ा हुआ जाता है।

दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब तक न तो कैटरीना कैफ की ओर से कोई बात कही गई है और न ही विक्की कौशल ने कोई बयान दिया है। दोनों ने इस पूरे विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। अब देखना यह होगा कि क्या विक्की कौशल अपने ऊपर उठ रही इन बातों का कोई जवाब देते हैं या फिर वे इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझेंगे।

कैटरीना के निजी और पेशेवर सफर की बात करें, तो नवंबर 2025 में उन्होंने अपने बेटे विहान को जन्म दिया था। बड़े पर्दे पर वे आखिरी बार साल 2024 में फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखाई दी थीं। मां बनने के बाद से उन्होंने अभी तक अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

और पढ़ें: बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने आखिर क्यों उतारी शर्ट; बॉडी शेमिंग और पेड पीआर पर लगाई तगड़ी क्लास| Salman Khan Bigg Boss

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds