Katrina को दुल्हनिया बनाकर लाएंगे Vicky! शादी की तैयारियां जोरों पर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 09 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में एक बार फिर जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। खबरें तो जोरों पर हैं कि हैंडसंम हंक विक्की कौशल जल्द ही कैटरीना को अपनी दुल्हिनया बनाने वाले हैं। वैसे तो विक्की कौशल अपनी फिल्मों और अपनी एक्टिंग स्किल्स से तो गॉसिप में बने ही रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी लव लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं। पिछले काफी वक्त से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें जोर पकड़ रही हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खबरें छाई हुई है। 

काफी समय से डेट कर रहे हैं कैटरीना-विक्की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले ही विक्की ने एकदम फिल्मी अंदाज मे कैटरीना को उनकी फेवरेट डार्क चॉकलेट देकर प्रपोज किया था। ऐसी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे है। दोनों को साथ में लंच और डिनर डेट पर भी बार स्पॉट किया गया। हांलाकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर अब तक रिएक्ट नहीं किया। दोनों एक दुसरे को जस्ट फ्रेंड बताते रहे हैं।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे लग रहा है कि कैटरीना को उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल ही गया। विक्की कौशल कैटरीना के साथ अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट ही रखना चाहते थे, लेकिन दोनों इसे लोगों की नजरों से ज्यादा समय तक छिपा नहीं पाए। 

राजस्थान में होगी ग्रैंड वेडिंग

इन दिनों कैटरीना और विक्की अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। खबरें तो ऐसी खबरें है कि ये क्यूट कपल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकता है। बताया जा रहा है कि इनकी ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित चौथ का बरवाड़ा किले में होगी। किले में बने रियासतकालीन होटल में दिसंबर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की खबरें हैं। हालांकि इस पर अब तक कोई भी ऑफिशियल कॉर्फेमेंशन नहीं मिला है। 

कबीर खान के घर रोके की खबर

यहां तक कि दोनों के रोके की खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में कैटरीना और विक्की का रोका हुआ है।  दिवाली के दिन विक्की कौशल और कैटरीना की सीक्रेट रोका सेरेमनी हुई है और ये सेरेमनी कहीं और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कबीर खान के घर पर हुई।

बताया जा रहा है कि इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो गई। खैर दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि विक्की और कैटरीना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अगर मीडिया में जो भी खबरें चल रही है, वो सही साबित हुई तो लोगों को जल्द बॉलीवुड की एक और ग्रैंड वेडिंग देखने को मिलेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds