‘घमंडी औरत’…बर्थडे पर काजोल ने फैंस के ऐसा क्या किया, जो भड़क उठे लोग? जमकर सुना रहे खरी-खोटी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 06 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड सितारों को उनके फैंस सर-आंखों पर बैठाकर रखते हैं। उनकी हर छोटी से छोटी चीज को वो नोटिस करते हैं और कुछ तो उनको फॉलो भी करने लगते है। किसी स्टार के बर्थडे को भी फैंस अपने ही जन्मदिन की तरह मनाते है, लेकिन जब इन फैंस के पसंदीदा स्टार ही इनके साथ कभी ना कभी गलत तरीके से बर्ताव करते हैं, तो उनका दिल टूट जाता है। फिर वहीं फैस जो बेशुमार प्यार स्टार्स पर लुटाते हैं, उनको नाराज होते हुए भी देर नहीं लगती।

केक लेकर घर के बाहर पहुंचे फैंस

ऐसा ही कुछ बीते दिन काजोल के फैंस के साथ भी हुआ। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल का कल यानी 5 अगस्त को जन्मदिन था। इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने उनके कुछ फैंस केक के साथ काजोल के घर पहुंच गए। काजोल ने भी अपने फैंस को निराश करने की कोशिश नहीं की और वो उनके साथ केक काटने के लिए बाहर आई।

दूर से काटा केक और फिर…

लेकिन इस दौरान जो एक्ट्रेस का बर्ताव रहा, वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा। दरअसल, काजोल अपने फैंस के साथ केक काटने के लिए बाहर तो जरूर आई, लेकिन वहां ज्यादा देर रुकी नहीं। बस बाहर आकर उन्होंने केक आता और हाथ जोड़कर वहां से चली गई। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते वो फैंस से दूर भी रहने की कोशिश करती दिख थीं। उनका ये बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया और इसके लिए एक्ट्रेस पर जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस के बर्ताव पर फूटा लोगों का गुस्सा

मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की है, जिसे देखकर कुछ लोगों का पारा चढ़ रहा है और वो काजोल को उनके बर्ताव के लिए जमकर सुनाते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- ‘उन लोगों पर अपने पैसे और प्रयास क्यों बर्बाद करने, जिनको इसकी कद्र ही नहीं?’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ‘वो खुश भी नहीं लग रही हैं…बेचारे लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।’

एक अन्य यूजर ने तो काजोल को ‘घमंडी औरत’ तक कह दिया। उन्होंने लिखा- ‘घमंडी औरत..ये लोग लायक ही नहीं इस सब के। इससे अच्छा ये होगा कि गरीब और अनाथ बच्चों को जन्मदिन मनाएं।’ इसके अलावा एक ने ये भी कहा कि ऐसी एक्टिंग कर रही हैं जैसे एहसान कर रही हो। हद है यार ये लोग रियल लाइफ में भी एक्टिंग करते हैं।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds